महासमुन्द
दुर्गा पंडालों में हवन और भंडारा
14-Oct-2021 4:10 PM
महासमुंद, 14 अक्टूबर। अष्टमी पर हवन के बाद आज नगर की अधिष्ठात्री देवी महामाया के मंदिर में शांति है। हालांकि आज भी नवमी को भी कई दुर्गा पंडालों में हवन और भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
कल बुधवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर बहुत से देवी मंदिरों और दुर्गा पंडालों में हवन पूजन हुआ। आज सुबह जोत जंवरा व प्रतिमाओं के विसर्जन का दौर भी शुरू हो गया है। भक्त नम आंखों से माता रानी को विदाई दे रहे हैं। जसगीत की टोलियां बड़े ही श्रद्धा के साथ बाना व सांग लेकर माता की अगुवाई कर रहे हैं।
मान्यता के अनुसार आज गुरूवार है और आज के दिन माता की विदाई नहीं की जाती, लिहाजा कम ही प्रतिमाओं का विसर्जन हो रहा है। शुक्रवार को दशमी के दिन शहर में विराजित प्रतिामओं का बड़ी संख्या में विसर्जन होगा।