गरियाबंद

कबड्डी में महासमुंद ने मारी बाजी, हार से मायूस न होकर कमी को दूर करें खिलाड़ी-मोना
20-Oct-2021 6:28 PM
 कबड्डी में महासमुंद ने मारी बाजी, हार से मायूस न होकर कमी को दूर करें खिलाड़ी-मोना

छत्तीसगढ़ संवाददाता

छुरा, 20 अक्टूबर। छुरा ब्लॉक के ग्राम गिधनी में दो दिवसीय राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ ग्राम गिधनी में आयोजित इस दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 30 टीमो ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन गिधनी नवयुवक मंडल के द्वारा किया गया था, जिसमें ग्रामवासियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रथम राज्य केश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष व मिनी माता सम्मान से सम्मानित सुश्री मोना सेन थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष छत्तरसिंह ठाकुर, विशेष अतिथि के रुप में नीलकंण्ठ ठाकुर जनपद सदस्य छुरा, टंकेश्वर मरकाम शिक्षक, पहाड़ सिंह ध्रव पूर्व सरपंच ग्राम पंचायत खैरझिटी, नागवंशी दीवान सचिव ग्राम पंचायत खैरझिटी, बिगेन्द्र ठाकुर सरपंच ग्राम रसेला, उपसरपंच उमानसिंह ठाकुर, ग्राम के वरिष्ट नागरिक प्रकाश सेन, मेहतर ठाकुर, देवांन्नद  ठाकुर, ओंकार सेन थे। इस कब्ड्डी महासंग्राम प्रतियोगिता अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार महासमुंद के कब्ड्डी टीम को सुश्री मोना सेन के हाथों 15001 रुपए व ट्रॉफी जगदीश धु्रव, द्वारा प्रदान किया गया। वही द्वितीय पुरस्कार के रूप में जांजगीर चांपा की टीम को जनपद अध्यक्ष छुरा तोकेश्वरी मांझी द्वारा 10001 रुपए एवं ट्रॉफी तेनसिंह नागेश द्वारा प्रदान किया गया। तृतीय पुरस्कार ग्राम पंचायत खैरझिटी द्वारा 7001 रुपए तर्रा एंव ट्रॉफी नवयुवक समिति द्वारा प्रदान किया गया।

चतुर्थ पुरस्कार रुवाड़ की टीम को 5001 रुपए छत्तरसिंह ठाकुर ग्राम विकास समिति अध्यक्ष गिधनी एवं ट्रॉफी नवयुवक समिति द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर  मोना सेन ने कहा कि खेल को खिलाडिय़ों को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल में हार और जीत तो लगा रहता है। खिलाडिय़ों को हार से मायूस नही होना चाहिए बल्कि हार से अपने अंदर की कमी को पहचान कर उसे उसे और अच्छी तरह से प्रेक्टिस करना चाहिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष छत्तरसिंह ठाकुर ने कहा कि कबड्डी का खेल प्राचीन समय का खेल है। इस खेल में मेहनत बहुत ज्यादा है। खेल बहुत प्रकार के होते अलग-अलग राज्यो में अलग अलग खेल को लोग पसंद करते छत्तीसगढ़ में कबड्डी का खेल बहुत कम जिलों में खेला जाता है।

 गरियाबंद जिले में सबसे ज्यादा कबड्डी का प्रतियोगिता छुरा विकासखण्ड में होता है। यहां के लोग कबड्डी के दीवाने है। आज ग्राम गिधनी में जो राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ है। उसके लिए नवयुवक मंडल व ग्रामवासी का भरपूर सहयोग मिला जिसके लिये मैं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करता हूं और आशा करता हूं कि आगे भी आप समस्त ग्रामवासियों का सहयोग मिलता रहे।

प्रतियोगिता में विजयी पुरुस्कार साथ बेस्ट रेडर ट्रॉफी युवराज सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया एवं बेस्ट कैचर गोकुल प्रसाद ठाकुर द्वारा दिया गया। बेस्ट ऑलराउंडर ट्रॉफी घनश्याम सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया। बेस्ट डिफेंडर पुनितराम ठाकुर द्वारादिया गया,एवं बेस्ट एंपायर कॉमेंटेटर को भी दिया गया। जय मां गिधनीपाठ नवयुवक समिति के अध्यक्ष कोमल सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष गैंदलाल ठाकुर, लेखराम मरकाम, कोषा अध्यक्ष पुनीत नेताम, संरक्षक पुनितराम ठाकुर, कप्तान नरोत्तम सिंह ठाकुर, उपकप्तान भूपेश ठाकुर, आयोजन कर्ता विकेश सेन गिरधारी ठाकुर मुकेश सेन कमलेश ठाकुर, नीलकंठ ठाकुर, तरुण ठाकुर, हेमलाल ठाकुर, रमेश यदु,लोकेश ठाकुर, यशपाल  ठाकुर, उमेश चंद्राकर, ठाकुर राम, चेतन, टंकेश, यादराम, लेख राम, रोहन, डिगेश्ववर, मोती, नागेन्द्र एवं ग्रामीण जन भारी संख्या में उपस्थित थे। विनीत जय मां गिधनीपाठ नवयुवा समिति एवं समस्त ग्रामवासी गिधनी। और  इस कार्यक्रम का संचालन गरियाबंन्द जिले के ग्राम झितरीडूमर निवासी कोमल मंडावी, मीठी मीठी आवाज के द्वारा किया गया साथ साथ जागेश्वर नागेश शिक्षक व विनोद यादव के द्वारा किया गया, जिसमें ग्रामीणजन फाइनल मैच का देर रात तक आनंद लिया गया, जिसमें आसपास के गांव के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news