सूरजपुर

बेतहाशा बढ़ते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
20-Oct-2021 8:36 PM
 बेतहाशा बढ़ते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

ओडग़ी, 20 अक्टूबर। बढ़ते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस सूरजपुर के निर्देशानुसार हेमेंद्र गुर्जर ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस ओडग़ी के नेतृत्व में ब्लॉक युवा कांग्रेस ओडग़ी के द्वारा ब्लॉक मुख्यालय ओडग़ी में श्वेता पेट्रोल पंप के सामने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए डीजल-पेट्रोल के दाम कम करने हेतु सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदर्शन के जरिये कुंभकर्णी नींद में सो रही केंद्र सरकार को जगाने का प्रयास  किया गया।

 विरोध प्रदर्शन के दौरान अवधेश गुर्जर पीसीसी सदस्य, गौतम कुशवाहा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओडग़ी, लवकेश गुर्जर युवा कांग्रेस जिला महासचिव, चन्द्रभान राजवाड़े युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव, सर्वेश चौबे महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, मुनेश्वर राजवाड़े उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस, ओंकारनाथ गुर्जर, अंशु पाण्डेय, अवलेन्द्र गुर्जर युवा कांग्रेस ब्लॉक कोषाध्यक्ष, शिव कुर्रे महासचिव, गिरजा प्रताप सिंह  ब्लॉक उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, कुन्नू सिंह, बसंतलाल, अंचल गुर्जर, उमेश गुर्जर, विद्या सिंह, रामप्रसाद इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news