महासमुन्द

लोक महोत्सव में सुआ और राउत नृत्य की रहेगी धूम, जोरशोर से हो रही तैयारी
26-Oct-2021 4:52 PM
लोक महोत्सव में सुआ और राउत नृत्य की रहेगी धूम, जोरशोर से हो रही तैयारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 26 अक्टूबर। 
आगामी 9 व 10 नवम्बर को हाईस्कूल मैदान महासमुंद में लोक महोत्सव के तहत सुआ और राउत नाचा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति के संरक्षक संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के निर्देशन में आयोजन को सफल बनाने जोरशोर से तैयारी की जा रही है।

आयोजन समिति के दाऊलाल चंद्राकर व संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दोपहर दो बजे से रात 10 बजे रॉक आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार,द्वितीय पुरस्कार 15 हजार, तृतीय पुरस्कार पर 10 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा सभी मंडलियों को 1500 रुपए सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। आयोजक मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभागी मंडली के सदस्यों की संख्या कम से कम 10 होना अनिवार्य है। प्रत्येक दल को अपनी प्रस्तुतिकरण के लिए 30 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा प्रतिभागियों के लिए भोजन की व्यवस्था की जाएगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news