गरियाबंद

दो मासूम बेटों के साथ मां ने घर में लगाई फांसी
16-Dec-2021 4:59 PM
दो मासूम बेटों के साथ मां ने घर में लगाई फांसी

नवापारा-राजिम, 16 दिसंबर। समीपस्थ ग्राम धूमा में मां ने अपने दो मासूम बेटों के साथ घर में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही कुरूद और बिरेझर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। खुदकुशी का कारण पता नहीं चल पाया है।

ग्राम धूमा में झरना साहू (26) ने पहले अपने दोनों बेटों को फांसी लगाने के बाद खुद फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची बिरेझर चौकी की पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना बुधवार सुबह 8 के बीच बताई जा रही है। उस वक्त झरना का पति सब्जी बेचने गया हुआ था। सुबह जब तीनों को फांसी पर लटका देखा तो परिवार के लोग सकते में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला ने अपने दोनो बच्चों के साथ फांसी क्यों लगाई है, अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के पति से भी पूछताछ की।  घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बताया कि पहले महिला ने दोनों बच्चों को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी लगा ली होगी। फांसी लगाने वाले स्थल पर एक टेबल और सोफा रखा हुआ था। इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news