गरियाबंद

हेमचंद, पं. रामलाल और जागेश्वर को पद्मश्री से किया सम्मानित, साहू ने दी बधाई
12-May-2024 2:51 PM
हेमचंद, पं. रामलाल और जागेश्वर को पद्मश्री से किया सम्मानित, साहू ने दी बधाई

नवापारा-राजिम,12 मई। शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों वर्ष 2023 के पद्म पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इन विजेताओं में छत्तीसगढ़ के हेमचंद मांझी, पंडित रामलाल बरेठ और जागेश्वर यादव को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

इस पर पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू ने तीनों को बधाई देते हुए कहा कि ये तीनों ही व्यक्तित्व छत्तीसगढ़ के अमूल्य रत्न हैं। हेमचंद मांझी धुर नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में वहां के आदिवासियों की आजीवन चिकित्सा सेवा कर रहे हैं। रायगढ़ के कत्थक नृत्य के महारथी पं. रामलाल बरेठ ने पूरे विश्व को बताया है कि कत्थक नृत्य कला में छत्तीसगढ़ का भी अहम योगदान आज भी बना हुआ हैं। वहीं जागेश्वर यादव जशपुर में विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर व पहाड़ी कोरवा की आजीवन सेवा कर रहे हैं। तीनों ही विभूतियों को आज तक उचित सम्मान नहीं मिल पाया था, जिसके चलते इतना महान कार्य करते रहने के बावजूद छत्तीसगढ़वासी आज तक उनके नाम और काम से अनजान थे। जबकि ये तीनों ही हमारे छत्तीसगढ़ मोदी जी के कार्यकाल में नि:स्वार्थ जनसेवा में लगे देश के ऐसे ही हमारे वास्तविक गौरवों को लगातार सम्मानित किया जा रहा है।

श्री साहू ने कहा -मेरा ऐसा मानना है कि ऐसी विभूतियों को सम्मानित किया जाना ‘‘सम्मान का सम्मान’’ है।

उन्होंने पद्मश्री से सम्मानित सभी को बधाई देते हुए पद्मश्री प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी का भी आभार व्यक्त किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news