गरियाबंद

सृजन लोक कला महोत्सव, साहित्यकार सम्मानित
16-Dec-2021 5:37 PM
सृजन लोक कला महोत्सव, साहित्यकार सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 16 दिसंबर।
आदिवासी वनांचल क्षेत्र छुरा जनपद के ग्राम पंचायत देवरी के आश्रित ग्राम विजयपुर में लोक कला एवं साहित्य संस्था सृजन के प्रदेश एवं जिला के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय सृजन लोक कला महोत्सव 2021 का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रूपसिंग साहू भी शामिल हुए।

इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि आज के परिवेश में छत्तीसगढ़वासियों में अपने प्रदेश के कला एवं संस्कृति के प्रति रुझान कम नजर आते है। कई लोक गीत, लोक नृत्य, नाटक लीलाएं, विभिन्न क्रीड़ाएं प्राय: लुप्त हो गए है। जिन्हें पुन: सृजित करने के लिए लोक कला संस्था सृजन का प्रायास अनुकरणीय है।

जिला पंचायत सदस्य केशरी नोहर धु्रव ने भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कला व संस्कृति को बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। ये हमारे धरोहर हैं। जनपद सदस्य नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि सृजन अर्थात निर्माण करना हर व्यक्ति के अंदर कला है अपने अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए लोक कला साहित्य सृजन संस्था मंच दे रहा है। जिसके माध्यम से हम बहुत उच्च स्तर पर जा कर अपनी कला को पहचान दे सकते हैं।

कार्यक्रम में लोक कला साहित्य संस्था सृजन के संस्थापक गौकर्ण मानिकपुरी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दीनदयाल साहू भिलाई, कला परंपरा के प्रांत अध्यक्ष डॉ. डीपी देशमुख भिलाई, डॉ. ईश्वर तारक केंद्रीय प्रतिनिधि रायपुर सृजन के जिला संरक्षक, कार्यक्रम संयोजिका खेमिन निषाद, राजकुमार यादव, अजय शुक्ला, तेजस्वी यादव, हेमलाल धु्रव सरपंच, मदन साहू, भारत लाल साहू, भागवत निषाद, नोहर सिंग धु्रव, नानकराम, प्रकाश, आदि अतिथियों को लोक कला साहित्य संस्था सृजन के आयोजक समिति, सरपंच अशोक ठाकुर एवं ग्राम समिति ने अभिनन्दन पत्र, श्रीफल भेंट कर  सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति को सहेजने व जीवंत मंचीय प्रस्तुति ने क्षेत्र के लोगों का मनोरंजन किया एवं खूब तालियां बटोरी।

छत्तीगढ़ के लोक गीत, पंथी नृत्य, पंडवानी, नाचा, फाग गीत, राउत नाचा, बांस गीत, सुवा नृत्य, कर्मा, ददरिया, फाग गीत, जस गीत आदि विधाओं को कलाकारों ने मंच के माध्यम से जागृत किया। साथ ही साथ आंचलिक कवियों द्वारा संक्षिप्त काव्य पाठ ने लोगों को गुदगुदाया।

इस अवसर पर सृजन के पदाधिकारी सेवक ठाकुर संयोजिका, किसनू निषाद सचिव, जुम्मन सिन्हा, नागेश, दौलतराम ठाकुर, कृष्ण कुमार ठाकुर, ओम प्रकाश ठाकुर, अशोक ठाकुर, प्रवीण कुमार, बसंत कुमार, प्रकाश नेताम, अविनाश सिन्हा, खेल सिंह, रामनाथ, भरत ठाकुर, भानु ठाकुर, अशोक सिन्हा, कन्हैया सिंह, पुनाराम, मनोज रेवा, धर्मेंद्र, अमितेश, चिंताराम सिन्हा सहित ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news