जशपुर

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली घर में घुसी, बच्ची घायल, चालक फरार
20-Dec-2021 5:48 PM
बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली घर में घुसी, बच्ची घायल, चालक फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 20 दिसंबर।
ग्राम पंचायत पालीडीह स्थित लाइनपारा में एक तेज रफ्तार की ट्रैक्टर- ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर घुस गई जिससे आंगन में खड़ी 3 साल की मासूम बच्ची घायल हो गईं। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। उक्त घटना रविवार की दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पालीडीह गांव निवासी अमर साय विश्वकर्मा कार्य हेतु बाहर गए हुए थे। घर में स्नान करके उनकी 3 वर्षीय पुत्री आंगन में खड़ी थी। इसी बीच सीमेंट व बल्ली प्लेट से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली दीवार तोड़ते हुए उसके घर में घुस गई। इससे फूस का छप्पर गिर गया और ईंट की दीवार के नीचे दब कर मासूम बच्ची घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने मलमे से निकाल कर आनन- फानन में उसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने उपचार के बाद बच्ची की स्थिति गंभीर देखते हुए अम्बिकापुर रेफर कर दिया है। इधर घटना के बाद ट्रक्टर चालक फरार हो गया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक को भी चोटें आई है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news