बस्तर

कोरोना संक्रमित महिला ने किया मतदान
20-Dec-2021 9:02 PM
कोरोना संक्रमित महिला ने किया मतदान

अफसरों ने ताली बजाकर बढ़ाया हौसला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 20 दिसंबर।
कांकेर के नरहरपुर नगर पंचायत में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी सुरक्षा के बीच अपने मत का प्रयोग करने के लिए अपने मतदान केंद्र पहुँचीं। मतदान करने के बाद जैसे ही महिला बाहर आई, नगर पंचायत में ड्यूटी करने के लिए आये अधिकारियों ने उनका ताली बजाकर हौसला बढ़ाया।

बताया जा रहा है कि जिले के नरहरपुर में चल रहे नगर पंचायत के लिए मतदान के दौरान एक महिला पीपीई किट पहनकर मतदान करने के लिए पहुँची।

अधिकारियों ने बताया कि वार्ड क्रमांक 10 में रहने वाली महिला अपने टेस्ट के दौरान कोविड पॉजिटिव आई, जिसके बाद  महिला ने अपने मत का प्रयोग करने के लिए अधिकारियों से चर्चा करने के बाद मतदान करने का फैसला किया, जहां अधिकारियों ने महिला को पीपीई किट पहनाकर मतदान करने की अनुमति दी।

अधिकारियों ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी की पत्नी हंै, उसको पीपीई किट पहनाने के बाद संजीवनी 108 वाहन में पूरी सुरक्षा के साथ  मतदान केंद्र लाया गया। जिसके बाद महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

महिला के द्वारा किये गए मतदान को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने ताली बजाकर उसका मनोबल बढ़ाया। महिला के मतदान केंद्र से निकलने के बाद मतदान केंद्र को सैनिटाइज़ भी किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news