गरियाबंद

भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव मनाने तैयारी बैठक
23-Dec-2021 6:12 PM
भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव मनाने तैयारी बैठक

सामाजिक सम्मेलन सहित अनेक विषयों पर चर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 23 दिसंबर। 
7 जनवरी शुक्रवार को प्रदेश स्तरीय भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव एवं आमसभा नया मेला मैदान राजिम माता भवन परिसर, चौबे बांधा रोड राजिम में आयोजित है। प्रदेश साहू संघ के तत्वाधान में आयोजित उक्त सामाजिक कार्यक्रम में साहू समाज के सामाजिक पदाधिकारी, राजनेता गण की उपस्थिति में संपन्न होगा। उक्त कार्यक्रम में समाज के चहुमुखी विकास के लिए कार्ययोजना भी तैयार किया जाएगा।

भारत के विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी सहित प्रदेश के लगभग पांच लाख से अधिक स्वजातिबंधु सम्मिलित होंगे। इस आयोजन को भव्य रूप से मनाने के लिए बुधवार को राजिम रेस्ट हाउस में तैयारी बैठक आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, राजिम भक्तिन मंदिर समिति सहित जिला, तहसील, नगर साहू समाज के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सामाजिक सम्मेलन एवं विभिन्न व्यवस्था सहित अनेक विषयों पर चर्चा कर समाजिक पदाधिकारियों को अनेकों जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश साहू संघ के प्रदेश प्रभारी महामंत्री टहल राम साहू, तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष हनुमत साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष हलधर साहू, राजिम भक्तिन मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र साहू, प्रदेश पदाधिकारी गण ईश्वरी साहू, लालाराम साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष भुनेश्वर साहू, डॉ रामकुमार साहू, डॉ दिलीप साहू, डॉ लीलाराम साहू, नारायण साहू रावड़, खोमन साहू, मंदिर समिति अंकेक्षक रामकुमार साहू, नारायण साहू किरवई, अंजोर साहू, रामजी साहू सरपंच, नगर साहू संघ अध्यक्ष भवानीशंकर साहू, श्यामसुंदर साहू, टीकम साहू, भोले साहू, घनश्याम साहू, सहित अनेक पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news