जशपुर

धान खरीदी केंद्र में सौ बोरा धान जब्त
24-Dec-2021 8:39 PM
धान खरीदी केंद्र में सौ बोरा धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 24 दिसंबर।
पाकरगांव के किसान से तहसीलदार ने सौ बोरी धान जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार पाकरगांव के किसान रतन राम के 100 बोरा धान को पत्थलगांव के तहसीलदार रामराज सिंह ने पकड़ा है।  धान मंडी में पकड़े गए धान को खरीदी केंद्र में पाकरगांव के किसान के द्वारा लाया गया था पर उसमें से आधे भरे धान जिसके बोरे में टीसीएस घरजियाबथान का मार्का लगा पाया गया जबकि किसी भी धान मंडी से खरीदे गए धान का जब डीओ काट कर मिल भेजा जाता है। फिर  वो बोरा वापस धान मंडी नहीं आता है, पर ज्यादातर लोग धान बेचने की होड़ में इधर उधर से धान खरीद कर वापस उसी धान को मंडी में बेच देते है।

हालांकि प्रशासन पूरी तरह धान की गलत तरह से खरीदी या अन्य जगहों से धान लाने वालो के ऊपर बारीक नजर बनाए हुए है। फिर भी धान की खरीद फरोख्त करने वाले अलग तरह से प्रशासन की नजरों से बचते हुए धान को मंडी में बेचने में सफल हो भी जाते है।

इस बार प्रशासन के पूरी तरह अलर्ट रहने से धान बोरा में घरजियाबथान धान मंडी के सील लगे बोरे ने किसान की पोल खोल दी और 100 बोरे धान को तहसीलदार रामराज सिंह ने जब्त कर लिया।

तहसीलदार ने बताया कि पाकरगांव के किसान के द्वारा 100 बोरा के आसपास धान बोरा जिसमें घरजिया बथान धान केंद्र का सील लगा धान भरा बोरा पाया गया है। जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया है।

नोडल अधिकारी अन्तरंग पांडे और आरआई को पंचनामा बनाने कहा गया है। तहसीलदार ने कहा कि पकड़े गए धान की पूरी तरह जांच की जाएगी कि वो बोरा कहा से आया। जांच होने के पश्चात ही पता लगेगा कि वास्तविक रूप से धान कहा से आया था। जांच उपरांत पूरी कार्रवाई की जाएगी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news