गरियाबंद

विपरित परिस्थितियों में बचाव के लिए सुरक्षा की जानकारी आवश्यक -नपा उपाध्यक्ष
25-Dec-2021 6:24 PM
 विपरित परिस्थितियों में बचाव के लिए सुरक्षा की जानकारी आवश्यक -नपा उपाध्यक्ष

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 25 दिसंबर। स्कूली  छात्राओं को मिशन साहसी के तहत आत्मरक्षा करने में सक्षम बनाने  को लेकर स्वावलम्बी महिला विकास समिति मिशन साहसी के कराटे कोच  चंचला गणेश आजाद एवं तीरथ यादव द्वारा 6 दिवसीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल प्रांगण में छात्राओं को जूड़ो कराटे का  विधिवत  प्रशिक्षण दिया गया। इस  दौरान  छात्राओं को आत्म निर्भरता को लेकर  जानकारी दी गई।

इस मौके पर मुख्यअतिथि के रूप में आए सीजीएम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजया रात्रे ने कहा कि आज महिलाओं को अपने मन से यह बात निकाल देनी चाहिए कि वो अन्य लोगों से कमजोर हैं। महिलाओं को अपना आत्मविश्वास कभी कम नहीं होने देना चाहिए। आत्मविश्वास और धैर्य के साथ सामना करने से किसी भी परिस्थिति में जीत हासिल की जा सकती है। वर्तमान परिवेश में उत्पन्न चुनौतियों से निपटने के लिए छात्राओं को आत्मविश्वास और धैर्य की जरूरत है, साथ ही उन्होंने बच्चों को कानूनी जानकारियों व धाराओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने कहा वर्तमान समय में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए आत्मरक्षा की तकनीक सीखने की सख्त जरूरत बताई। उन्होंने प्रशिक्षण शिविरों को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्कूली शिक्षा के साथ यदि आज की नारी आत्मरक्षा की विधाओं को सीख लेती है तो वह दिन दूर नहीं जब वह अबला से सबला होकर एक नए समाज के निर्माण में अहम योगदान होगा।

नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने-छात्राओं का आत्मबल बढ़ाया साथ ही  संबोधित करते हुए कहा कि आज की परिस्थितियों में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए  विपरित परिस्थितियों में बचाव के लिए आत्म सुरक्षा की जानकारी आवश्यक है।

इस दौरान स्वावलम्बी महिला विकास समिति की अध्यक्ष तनु साहू ने बताया कि मिशन साहसी के तहत छात्राओं को खुद आत्मरक्षा करने में सक्षम बनाने की पहल की गई है। मिशन साहसी के तहत  स्कूलों में शिविर लगाकर 50  से भी अधिक छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि राह चलते मनचले अगर छेडख़ानी करें तो छात्राएं खुद उनसे निपट सकें। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं तथा छात्राओं के लिए बनाए गए कानून की भी जानकारी दी गई।

सीजीएम मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजया रात्रे नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन,संयुक्त कलेक्टर ऋषआ ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके महिला स्वावलम्बी समिति के अध्यक्ष ताकेश्वरी(तनु)साहू, प्रीति मुकेश मिश्रा, प्रीति मिश्रा, बिंदु वर्मा, गुलेशवारीं ठाकुर, त्रिवेणी देवागन, ममता धीवर, धानी मानिकपूरी सपना रोहरा, दीपिका साहू, सारिका महाडिक़, सुनीता साहू, सीमा जांगड़े एवं कराटे कोच  चंचला गणेश आजाद एवं तीरथ यादव एवं हेमंत यादव उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news