गरियाबंद

कुएं में मिली लाश
25-Dec-2021 6:25 PM
कुएं में मिली लाश

गरियाबंद, 25 दिसंबर। ग्राम पांडुका के नवोदय विद्यालय और नहर के बीच स्थित कुए में शुक्रवार शाम चार बजे नग्न अवस्था में एक अज्ञात शव देखा गया और घटना की जानकारी पांडुका पुलिस थाने में दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर  पहुंच,  शव को बाहर निकाला जाने पश्चात  दुर्ग के समीप पाटन निवासी चैतुराम भारती के रूप में पहचान  किया गया।

घटना के विषय में पांडुका थाना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि मृतक दुर्ग के समीप पाटन का निवासी था जो 21 दिसंबर को अपने बहनोई  के घर पांडुका आया हुआ था, मृतक पाटन से पांडूका आना जाना किया करता था और इस समय भी उसके बहनोई के घर मृतक को वापस पाटन लौट जाने का अंदेशा लगाए थे। लेकिन शुक्रवार के शाम चार बजे उसे पांडुका के ही कुए मृत पाया गया। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम करावाया जा चुका है। वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का होगा खुलासा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news