गरियाबंद

स्व सहायता समूह ने चलाया स्वच्छता अभियान
26-Dec-2021 4:26 PM
स्व सहायता समूह ने चलाया स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 26 दिसंबर।
  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत उल्बा में स्वच्छता अभियान को लेकर महिला स्व सहायता समूह सरस्वती समर्थन ने गांव के चौक-चौराहे का सफाई किया गया।

समूह के महिलाएं जागरूकता फैलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे हैं। पिछले 1 वर्षों से लगातार महिला स्व सहायता समूह गांव के चौक, चौराहे, तालाब, हैंडपंपों, नाली एवं सार्वजनिक जगहों की लगातार सफाई कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत सरपंच रानी सोनवानी एवं भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने समूह के कार्यों की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
समूह में रुखमणी तारक, जया धीवर, तुलेश्वरी साहू, होमेश्वरी साहू, रामबाई धीवर, केकती धु्रव, सविता धु्रव, राधा साहू आदि शामिल है। सफाई अभियान के दौरान महिला समूह के महिलाओं के अलावा भाजपा मंडल महामंत्री नेहरूलाल साहू, जेठूराम तारक, मनीष रिगरी, चंदन मानिकपुरी, पुरान, हुलास, तेजराम साहू, सोना सपहा आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news