गरियाबंद

अटल जयंती पर महिलाओं का सम्मान
26-Dec-2021 4:55 PM
अटल जयंती पर महिलाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 26 दिसंबर।
अभनपुर के ग्राम पंचायत उल्बा में सांसद सुनील सोनी की मुख्य अतिथि में एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज के अध्यक्षता में भारत रत्न अटल जी का जयंती मनाया गया। युग पुरूष अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके किए गए कार्यों का अनुकरण कर राष्ट्रहित के मार्ग प्रशस्त करने के बात सांसद सोनी जी ने कहा।

अटल जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री बजाज ने छत्तीसगढ़ के निर्माता वाजपेयी को याद कर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया। भाजपा खोरपा मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू ने कहा कि अटल जी चिरकाल तक हम सबके हृदय में अमर रहेंगे। छत्तीसगढ़ के निर्माण के साथ प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के माध्यम से गांव को विकसित कर ग्राम उदय का कार्य किया है। भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू के नेतृत्व में आसपास के नवयुवकों ने संगठन की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र को मजबूत करने का संकल्प लिया। सरपंच रानी सुनवानी ने विभिन्न ने जन समस्याओं से सांसद जी को अवगत कराते हुए प्रतिवेदन पेश किया।

कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नेहरू साहू ने किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत उल्बा के 21 महिला स्व सहायता समूह को शाल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के महत्वकांक्षी योजना उज्जवला योजना के तहत हितग्राहियों को अतिथियों द्वारा गैस वितरण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यसमिति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सदस्य हृदयराम साहू, रायपुर जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, राघवेंद्र साहू, गोविंद राम साहू, मनीष साहू, पुष्पादेवी साहू, चंद्रकांत सोनकर, हुलास साहू, अनिल साहू, नरेंद्र साहू, अंबिका कोसले, किरण यादव, कृष्ण नामदेव, हरिश्चंद्र साहू, लोकनाथ साहू, युवराज सिंह सोनवानी, कल्याण, रामजी तारक, मनोज सोनवानी, राजेश्वरी चंद्राकर, जानकी साहू, देवकी साहू, लकेश्वरी, गीतेश सेन, महेश साहू सहित आसपास के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news