गरियाबंद

कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम
26-Dec-2021 5:00 PM
कांग्रेस सेवादल का ध्वज वंदन कार्यक्रम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 26 दिसंबर।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई, राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रताप नारायण मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार एवं जिला अध्यक्ष मनहरण लाल वर्मा के आदेशानुसार 26 दिसम्बर रविवार को नवापारा नगर के वीर नारायण सिंह चौक में ध्वज वंदन कार्यक्रम किया गया।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिला कार्यकारी अध्यक्ष चतुरसिंग जगत, नवापारा ब्लॉक अध्यक्ष बीरबल सिंह राजपूत, पारागांव कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामेश्वर बांसवार, घनश्याम साहू, पार्षद अजय साहू, फागूराम साहू, अर्जुन साहू, विक्रम भोई, विवेक साहू, अमर सिंह चक्रधारी, देवा सोना,  प्रभात जगत, पुरुषोत्तम जगत, किशन जगत, अरुण तांडी, आकाश सोना, भारत गिरी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news