गरियाबंद

अटल एक व्यक्ति नहीं, विचारधारा- किशोर
27-Dec-2021 4:57 PM
अटल एक व्यक्ति नहीं, विचारधारा- किशोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 दिसंबर।
समीपस्थ ग्राम हसदा में भाजपा नवापारा मंडल द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल द्वारा अटल जी के छायाचित्र में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

 मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी होते हैं। आज यहां पर जो पार्टी खड़ी है, वह अटल बिहारी जी की देन है। उनकी प्रेरणा पर हम चलकर पार्टी को मजबूती और नई दिशा प्रदान कर सकते हैं।

भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने कहा कि अजातशत्रु अटल बिहारी जी एक व्यक्ति नहीं, एक विचारधारा है। उनकी द्वारा बनाई गई नींव पर आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी विकास की बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक पार्टी बना है। उनकी दूरगामी सोच के परिणामस्वरूप आज हमारा देश चाहे डिफेंस सेक्टर, किसानों की आर्थिक समृद्धि या सडक़ों की जाल हो शिखर पर है। अपने तीन बार के प्रधानमंत्री कार्यकाल में उन्होंने देश को नई दिशा व दशा दी। परिणाम स्वरूप आज भारत का वैभव अपने शिखर पर है। उनके द्वारा किए गए परमाणु परीक्षण ऐतिहासिक व अद्वितीय है।

कार्यक्रम में जनपद सदस्य संगीता शर्मा, नंदनी साहू, नवलकिशोर साहू, भूपेंद्र सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, गुलशन साहू, हितेश मंडाई, टिंकू सोनी, ईश्वरी देवांगन, नोहरु राम साहू, भागवत साहू, नेहरू साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news