गरियाबंद

अटल जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं का सम्मान भी
27-Dec-2021 5:01 PM
अटल जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं का सम्मान भी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 27 दिसंबर।
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल नवापारा द्वारा 25 दिसंबर की सुबह नवापारा नगर के विभिन्न चौक चौराहों में साफ सफाई करते हुए नगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की भी साफ-सफाई की गई। इसके बाद भाजपा मंडल नवापारा के अध्यक्ष उमेश यादव नेतृत्व में भाजपाइयों का दल सुंदरकेरा पहुंचा और वहां अटल की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सुंदरकेरा से भाजपाई अभनपुर के ग्राम भेलवाडीह पहुंचे, जहां भाजपा मंडल अभनपुर द्वारा पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज के मुख्य आतिथ्य में स्वर्गीय वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था, यहां भाजपा मंडल अभनपुर द्वारा गोबरा नवापारा के वार्ड- 14 के पार्षद उपचुनाव में विजय हासिल करने वाली मधु तरुण बाफना सहित उनकी जीत में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।  इसके बाद कार्यकर्ता हसदा  पहुंचे और यहां भी अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती कार्यक्रम मनाया गया।

मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी वास्तव में अजातशत्रु थे, न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी। उनके जैसे युगपुरुष सदियों में जन्म लेते हैं। उनके आदर्शों पर चलकर ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे देश को विश्व पटल पर एक बार फिर से विश्व गुरु के रूप में स्थापित कर रहे हैं। हमें गर्व है कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जनपद सदस्य संगीता शर्मा भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ,नवल साहू टिंकू सोनी नागेंद्र वर्मा भूपेंद्र सोनी हितेश मंडई ,ईश्वरी देवांगन किरण साहू प्रेमिन साहू नत्थू राम साहू टिकेंद्र साहू गुलशन साहू, रामवतार ,राजू, नोहर, गजाधर, भागवत, जगदीश, धनिष, कमलनारायण, प्रेमलाल, देवकुमार, तुकेंद्र, टिकेश्वर, तोरण, जितेंद्र, देवेंद्र, भोज कुलदीप,लोमश,सुमित,चंदन, मदन, पुनीत,सुरेश,सुभाष,,पुनीत नंदनी साहू,आदि उपस्थित थे
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news