गरियाबंद

नगर यादव ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं झुनेश्वरी
27-Dec-2021 5:01 PM
नगर यादव ठेठवार समाज महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बनीं झुनेश्वरी

नवापारा-राजिम, 27 दिसंबर। यादव समाज महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ललिता यादव सहित प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों द्वारा रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें रायपुर राज अंतर्गत नवापारा नगर यादव ठेठवार समाज से महिला प्रकोष्ठ का भी गठन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से नवापारा नगर यादव ठेठवार महिला प्रकोष्ठ के लिए झुनेश्वरी (कृति) यादव को अध्यक्ष बनाया गया। वही सचिव शशि यदु, उपाध्यक्ष राजकुमारी यादव एवं संरक्षक पदमा यादव को बनाया गया। नवनियुक्त सभी महिला पदाधिकारियों को प्रदेश पदाधिकारी सहित रायपुर राज महिला प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं नवापारा नगर के सामाजिक बंधुओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से रायपुर राज अध्यक्ष  गंगोत्री यादव, महासचिव केसरी यादव, उपाध्यक्ष  महेश्वरी यादव,  अनुपमा यादव, ललिता यादव, निर्मला यादव नवापारा नगर से मुन्ना यादव, दिलीप यादव, अशोक यादव, उमेश यादव, कमल यादव, पवन यादव, गोपाल यादव आदि शामिल है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news