जशपुर

पति को दूसरी महिला के साथ सरकारी भवन में संदिग्ध हालत में पकड़ा
27-Dec-2021 5:26 PM
पति को दूसरी महिला के साथ सरकारी भवन में संदिग्ध हालत में पकड़ा

पत्थलगांव, 27 दिसंबर। शिशु मन्दिर गली दूरदर्शन केंद्र के बने सरकारी भवन में नगर पंचायत कर्मी को उसकी पत्नी ने अन्य महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा। पत्नी ने पुलिस को इसकी सूचना रात को ही दे दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कहा कि सुबह आपके द्वारा रिपोर्ट किये जाने के बाद इसकी वैध कार्रवाई करंेगे। ज्ञात हो कि दोनों पति पत्नी नगर पंचायत में कार्य करते हंै।  दूरदर्शन केंद्र के बने सरकारी भवन में नगर पंचायत में काम करने वाले कर्मचारी  को उसकी पत्नी ने अन्य महिला के साथ शनिवार रात को पकड़ा और घर को बाहर बंद कर दिया।

पत्नी ने बताया कि उसका पति एक समूह में कार्य करने वाली महिला  के साथ गलत कार्य में लिप्त था, पर हर बार बच जाता था। शनिवार रात को जब हमें पता चला कि एक महिला को लाकर दूरदर्शन केंद्र के बने सरकारी भवन में उसका पति  मौजूद है, तो हमने वहाँ पहुंच कर उसके पति और महिला को रंगे हाथ पकड़ लिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news