गरियाबंद

विधायक के समक्ष दो दर्जन लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश
27-Dec-2021 6:08 PM
विधायक के समक्ष दो दर्जन लोगों ने किया कांग्रेस प्रवेश

कांग्रेसी गमछा पहना कर किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 27 दिसंबर। कांग्रेस के विधायक धनेंद्र साहू के समक्ष अभनपुर क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक लोगों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पन्नालाल नवरंग के नेतृत्व में विधायक कार्यालय सद्भावना कुटी में पहुंचकर कांग्रेस के नीति रीति से प्रभावित होकर कांग्रेस प्रवेश किया है। विधायक ने कांग्रेस प्रवेश करने वाले लोगों का परंपरा अनुसार गमछा पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया व उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निदान किया जाएगा। कहा कि कांग्रेस सब को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। कांग्रेस में सभी कार्यकर्ताओं को समान दृष्टि से देखा जाता है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छग विकास के पथ पर अग्रसर है। पिछले तीन वर्षों में छत्तीसगढ़़ में चारों ओर खुशहाली का माहौल है। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

 इस अवसर पर अभनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विद्याभूषण सोनवानी, नवापारा ग्र्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कांग्रेस प्रवेश करने वालों में प्रमुख रूप से सुरेश कुमार साहू, मोरध्वज साहू, दुर्गाप्रसाद साहू, रामसिंग साहू, परदेषीराम साहू, सुखदेव साहू, लीलाराम साहू, मदनलाल साहू, डेलूराम साहू, तेजराम साहू, सनत साहू, चेतन साहू, लखन लाल साहू, झरोखा साहू, राकेश साहू, नारायण साहू, केशव साहू, केवल साहू, आदि शामिल है। प्रवेश करने वालों ने बताया कि प्रदेष के मुख्यमंत्री भूपेष बघेल एवं क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक धनेन्द्र साहू के प्रयासों से क्षेत्र में हो रहे चहुमुखी विकास, उनकी सादगी व्यवहार कुशलता, सहज सरल उपलब्धता एवं कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस में प्रवेश किए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news