गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 30 दिसंबर। जिला भाजपा संगठन द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया था। जिसमें पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल बुधवार को पहुँचे। इसके बाद वे नगरपालिका गरियाबंद पहुँचे और पालिका में नपा अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम मिशन स्माइल्स में शामिल हो कर कंबल वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर पालिका के सभी सफाई कर्मचारी एवं जरूरतमंदों के बीच कम्बल ओर गर्म कपड़े बांटे।
बृजमोहन अग्रवाल द्वारा जरूरतमंदों और साथ ही नगर पालिका परिषद में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को गर्म कपड़े बाँटे और उनसे हाल चाल जाना, साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन 2021 को लेकर सफाई कर्मचारियों को बेहतर तरीके से काम करने को कहा। अपने बीच पूर्व मंत्री को देख और उनके हाथों से कम्बल पाकर पालिका कर्मचारी गदगद हुए।
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मैं इस कार्य के लिए नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन को धन्यवाद देता हूं। इस वक्त वैश्विक महामारी भी है और ठंड भी है, वैसे भी ठंड का मौसम ऐसे जरुरतमंद लोगों के लिए काफी पीड़ा दाई होता है। ऐसे में हम सभी की जिम्मेदारी है, इन्हें सामाजिक सुरक्षा देना। इस वैश्विक महामारी ने हमारी जीवन शैली में काफी बदलाव लाया है, जीवन सामान्य हो इसको लेकर हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन लगतार जरूरतमंद लोगों तक कम्बल और गर्म कपड़े पहुंचा रहे हैं। ये एक बेहतरीन कार्य है। वे लगतार ऐसे ही समाजिक कार्य करते रहे और जरूरतमंदों को सेवा करते रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक गोवर्धन माँझी उपाध्यक्ष पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, आशीष शर्मा सभापति, आसिफ मेमन, विष्णु मरकाम, प्रहलाद सिंह ठाकुर, नीतू देवदास, पदमा यादव, प्रतिभा पटेल, संदीप सरकार, बलदेव सिंह हुंदल, घनश्याम सिन्हा भिखूभाई, मयानी, आशीष शर्मा, सागर मायानी, इमरान मेमन प्रकाश रोहरा, विनय दासवानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।