गरियाबंद
कलेक्टर ने किया धान खरीदी केन्द्र का निरीक्षण
30-Dec-2021 6:07 PM
राजिम, 30 दिसंबर। गरियाबंद कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर तहसील राजिम अंतर्गत श्यामनगर धान खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी धान स्टेक को सुरक्षित रखने के लिए निर्देशित किया गया। बिना चबूतरे के स्टेको में सुरक्षा हेतु डबल लेयर डेनेज एवं पानी का जमाव न होने के लिये पानी की निकासी का भी व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया। सभी खरीदी केंद्रों में धान को तिरपाल से ढंकने के निर्देश दिए हैं। मौसम को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया है। इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी अविनाश भोई, सोसायटी सदस्य सहित किसान मौजूद थे।