सूरजपुर

प्रेमनगर में चार दशक बाद कांग्रेस का कब्जा
31-Dec-2021 8:04 PM
प्रेमनगर में चार दशक बाद कांग्रेस का कब्जा

निर्विरोध सुखमनिया अध्यक्ष-आलोक उपाध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 31 दिसंबर।
प्रेमनगर नगर पंचायत में कांग्रेस ने 42 साल बाद जीत दर्ज की है। यहां अध्यक्ष पद पर सुखमनिया जगते व उपाध्यक्ष पद पर आलोक साहू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। दोनों कांग्रेस के पार्षद हैं।


 
शुक्रवार को नगर पंचायत प्रेमनगर के प्रथम सम्मिलन में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन पूर्ण किया गया। विदित हो कि प्रेमनगर नगर पंचायत में 15 वार्डों में से कांग्रेस के 11 पार्षदों ने जीत दर्ज की। भाजपा के दो व निर्दलीय दो पार्षद जीते हैं। अध्यक्ष का पद अनुसूचित जनजाति मुक्त वर्ग के लिए आरक्षित था। इस वर्ग से भाजपा के पास कोई पार्षद ही नहीं थे, इसलिए अध्यक्ष का निर्वाचन निर्विरोध होना तय माना जा रहा था। उपाध्यक्ष पद के चुनाव में वोटिंग की संभावना थी, लेकिन सिर्फ दो पार्षदों के साथ भाजपा ने किस्मत अजमाना उचित नहीं समझा।

अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की सुखमनिया जगते व उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस के ही आलोक साहू का नामांकन दाखिल हुआ था, इसलिए दोनों निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। नगर पंचायत प्रेमनगर में पहली बार कांग्रेस का कब्जा होने के बाद कांग्रेसजनों ने जीत का जश्न मनाया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news