गरियाबंद
लक्ष्मण साहू
03-Jan-2022 12:03 PM
राजिम, 2 जनवरी। लक्ष्मी नगर निवासी पूर्व उप अभियंता लक्ष्मण साहू (बेलटुकरी वाले) का निधन 1 जनवरी को हो गया हैं। वे विनीत साहू और डॉ हेमंत साहू के पिताजी थे। उनका अंतिम संस्कार 2 जनवरी को न्यू राजेंद्र नगर शमशान घाट में किया गया। जिसमें परिजन सहित गणमान्य नागरिक एवं सामाजिकजन उपस्थित थे।