जशपुर

पदोन्नति का रास्ता साफ , टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
07-Jan-2022 5:23 PM
पदोन्नति का रास्ता साफ , टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 7 जनवरी।  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, सचिव स्कूल शिक्षा विभाग को पदोन्नति हेतु जारी संशोधित राजपत्र प्रकाशन के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए वन टाइम रिलेक्सेशन के निर्णय का स्वागत किया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, एलडी बंजारा, तनु ठाकुर, जयेश टोपनो, अनिल रावत, लीलाम्बर यादव ने कहा है कि छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा, शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में एलबी संवर्ग के लिए पदोन्नति में 5 वर्ष को शिथिल करते हुए 3 वर्ष, वन टाइम रिलेक्सेशन देने का निर्णय मंत्रिपरिषद द्वारा लेने के बाद वित्त व विधि विभाग से विधिवत अनुमति पश्चात 31 दिसंबर 2021 को संशोधित राजपत्र जारी हो गया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया है कि रायपुर संभाग में 5072, बिलासपुर संभाग में 4690, दुर्ग संभाग में 4269, बस्तर संभाग में 3648, सरगुजा संभाग में 4032 के करीब शासकीय प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक नहीं है। प्राथमिक शाला में प्रधान पाठक के 22 हजार पद की पूर्ति किये जाने से राष्ट्रीय स्तर पर शाला के मानक ग्रेड अंक में सुधार होगा।

जिला मीडिया प्रभारी मो. अफरोज खान ने बताया कि वर्तमान भर्ती व पदोन्नति नियम 2019 में भी प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद 100 प्रतिशत पदोन्नति से ही भरा जाना है, जिसमें सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की ही पदोन्नति होगी, क्योकि पूर्व के सहायक शिक्षक शेष नहीं है या जो है वे पात्र नहीं है या पदोन्नति में जाना नहीं चाहते है। विभाग में मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के 6 हजारए व्याख्याता के 10 हजार, शिक्षक के 8 हजार व प्राचार्य के लगभग 2800 पद रिक्त प्राथमिक शाला प्रधान पाठक, शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक व व्याख्याता के हजारो पद पदोन्नति हेतु रिक्त है। अत: सरकार द्वारा पदोन्नति हेतु वन टाइम रिलेक्सेशन देने के निर्णय अनुसार समय सीमा तय कर शीघ्र पदोन्नति हेतु आदेश शासन द्वारा जारी किया जाए। एल बी संवर्ग के शिक्षको की पदोन्नति 1998 से भी लंबित है, हजारो शिक्षक पदोन्नति का लंबे समय से इंतजार कर रहे है।

अत: पदोन्नति की प्रक्रिया 15 फरवरी तक पूर्ण किया जाए, इसके अलावा जिस तरह से पदोन्नति हेतु रिलेक्सेशन दिया गया था उसी तरह क्रमोन्नति के लिए भी वन टाइम रिलेक्सेशन दिया जाए। जिससे सभी वर्ग को इसका लाभ मिल सके।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news