दुर्ग

महापौर नीरज ने मुख्यालय में फहराया तिरंगा
27-Jan-2022 3:52 PM
महापौर नीरज ने मुख्यालय में फहराया तिरंगा

उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 27 जनवरी।
भिलाई नगर निगम के मुख्य कार्यालय सहित अनुविभाग कार्यालयों में उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। मुख्य कार्यालय में प्रात: 8 बजे ध्वजारोहण महापौर नीरज पाल ने किया। उन्होंने भारत माता के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर तिरंगा फहराया।

कार्यक्रम में महापौर नीरज पाल, आयुक्त प्रकाश सर्वे और सभापति गिरवर बंटी साहू ने गणतंत्र दिवस की सभी को शुभकामनाएं दीं। निगम के अनुविभाग कार्यालयों में प्रात: 7.30 बजे जोन अध्यक्ष गिरवर बंटी साहू, रामानंद मौर्या, संतोष नाथ सिंह जालंधर, भूपेंद्र यादव एवं राजेश चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान समस्त क्षेत्रों में साफ-सफाई की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। निगम के कार्यालयों में सफाई के साथ-साथ चूना मार्किंग की गई, साथ ही रंगाई/पुताई कार्य भी किया गया। सप्ताह भर पहले से गणतंत्र दिवस के लिए तैयारियां निगम द्वारा प्रारंभ कर दी गई थीं।

निगम के कार्यालयों में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था भी की गयी है। चौक-चौराहों में महापुरुषों की प्रतिमाओं के माल्यार्पण के लिए भी तैयारियां की गई थीं। मुख्य कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, लेखा अधिकारी जितेंद्र ठाकुर, शरद दुबे, पुरुषोत्तम साहू विभाग प्रमुख सहित निगम के अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नगर निगम मुख्य कार्यालय एवं यूनियन कार्यालय के साथ ही शहीद गार्डन सेक्टर-5 में भी ध्वजारोहण किया गया। यहां विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल ने ध्वजारोहण किया। प्रात: से ही देश भक्ति गीत से गार्डन गूंज रहा था, गार्डन में घूमने आने वाले परिवारों ने भी ध्वजारोहण में हिस्सा लिया और उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस की एक-दूसरे को बधाई दी।

निगम के अलग-अलग विभाग में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर नीरज पाल, आयुक्त प्रकाश सर्वे, सभापति गिरवर बंटी साहू, अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी तथा उपायुक्त सुनील अग्रहरि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं समाज कल्याण विभाग की योजना के तहत एक दिव्यांग को ट्राइसिकल प्रदान की गयी।

अधिकारी/कर्मचारियों में सम्मान प्राप्त करने वालों में उपायुक्त सुनील अग्रहरि, जोन आयुक्त पूजा पिल्लई, अमिताभ शर्मा, प्रीति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, कार्यपालन अभियंता संजय शर्मा, सहायक अभियंता सुनील दुबे, भवन अधिकारी हिमांशु देशमुख, उप अभियंता सिद्धार्थ साहू, सचिव जीवन लाल वर्मा, अधीक्षक तुलसी वृन्दा देवांगन, सहायक ग्रेड-2 रीता चतुर्वेदी, बीएल कोसरे, नसरूननिशा, डाटा एंट्री आपरेटर ओंकार यादव, मीना मानकर, प्रभारी लिपिक संतोष पाण्डे, दिनेश बेलचंदन, नरेन्द्र रामटेके, राजकुमार सच्चर, सहायक ग्रेड 2 अजय शुक्ला, संध्या कोरडे, सर्वेयर सुनील निमाड़े, दफतरी ईश्वर चन्द्राकर, स्वच्छता निरीक्षक फणीन्द्र बोस, सामुदायिक संगठिका सुलोचना धनकर, सामुदायिक संगठिका रश्मि त्रिपाठी, रमा शर्मा, कंप्यूटर आपरेटर प्रज्ञा ठाकुर, गजेन्द्र कुमार, भानू प्रताप, सुदेश दास मानिकपुरी, रतन पात्रो, मुकेश चौबे, डागेन्द्र कुमार, पोषण लाल जंघेल, राजेश हियान, योगेश वर्मा, गंगेश्वर साहू, भूपेन्द्र साहू, संदीप नायक, प्रमोद मानिकपुरी, उपअभियंता अर्पित बंजारे,  मलखान सिंह शोरी, भूपेश्वर देशमुख,  मो. वसीम खान, श्वेता महिश्वर, शशांक शेखर सिंह, स्वच्छता पर्यवेक्षक हेमंत मांझी, महेश, अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, हरिश ठाकुर, अभिनव ठोकने, शुभम पाटनी शामिल रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news