गरियाबंद

चार राज्यों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम-चन्दूलाल
10-Mar-2022 6:29 PM
चार राज्यों में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम-चन्दूलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 10 मार्च। देश में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में चार राज्यों में भाजपा को स्पष्ट बढ़त को देखते हुए अंचल के भाजपाइयों में ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है, भाजपा को मिल रही बढ़त पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के राजिम स्थित निवास में आज सुबह बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता-पदाधिकारी एकत्रित होकर भाजपा को मिले जीत पर खुशी जताते हुए पटाखा फोड़ कर व मिठाई खिलाकर भाजपा मोदी, योगी जिंदाबाद के नारे लगाए।

इस अवसर पर पूर्व सांसद श्री साहू के अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू,मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, वरिष्ठ भाजपा नेता व जिला उपाध्यक्ष महेश यादव, पार्षद मायाराम साहू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन सोनकर, महेंद्र चंदू जैन, दयाराम यादव, सुनील श्रीवास्तव,लेखा महोबिया, मोहन साहू, अन्नू सिंह ध्रुव, प्रभाकर मोरे, यशवंत पटेल, रिंकू मोरे, मनीष मोनू साहू, शैलेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ राज्य से 32 भाजपा के शीर्ष नेता चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश गए थे, जिसमें लखनऊ क्षेत्र में पूर्व सांसद चंदूलाल साहू को चुनाव प्रचार का दायित्व सौंपा था।  सभी लोगों के मेहनत से परिणाम स्वरूप उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में लौट आई है,। इस मौके पर पूर्व सांसद श्री साहू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं कार्य क्षमता के परिणाम स्वरूप आज देश एवं प्रदेश हित में फैसला लेते हुए आम जनता ने भाजपा को चुना है, उन्होंने कहा कि आने वाला समय में भी देश एवं प्रदेश हित में आम जनता भाजपा को ही चुनेगी ऐसा विश्वास है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news