गरियाबंद

पंजाब की जनता ने विकास को चुना-मोहन
12-Mar-2022 7:39 PM
पंजाब की जनता ने विकास को चुना-मोहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 12 मार्च। पंजाब में सभी विधानसभा सीटों के रुझान आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिल गया है। आप पार्टी की पंजाब में जीत का जश्न नवापारा, राजिम सहित रायपुर में भी मनाया गया। आप कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां बांटी। आम आदमी पार्टी के अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर जनता ने भरोसा किया है। दिल्ली के तरह अब पंजाब भी विकसित होगा। दो राज्यों के सरबार बनने के बाद आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में सामने आई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने विकास को चुना है। वहां की जनता ने आप पर भरोसा किया है। पार्टी उसपर खरा उतरकर दिखाएगी। भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब बनेगा। इस जनादेश से छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों के मतदाताओं का भी आप पर भरोसा बढ़ेगा। पंजाब की 117 सीटों के लिए हुए चुनाव में आप 91 सीट पर आगे है। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और जीत की खुशिया बांटी। आप नेताओं ने नगर के चम्पारण चौक में बाबा अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ रैली निकाली, जो नवापारा भ्रमण कर अभनपुर निकली। अभनपुर में भ्रमण कर रायपुर के लिए निकले। रैली में आप नेता मोहन चक्रधारी के साथ संजय विश्वकर्मा, तुलसीराम साहू, मानिकराम निषाद, राज यादव, खोमेश सिन्हा, हंसराज सोनकर, टीकमचंद साहू, नरेश चक्रधारी, संजु चक्रधारी, रवि निषाद, मस्तराम साहू, मनोज, कैलास निषाद, चोखेलाल साहू, कुंतराम निषाद आदि शामिल थे।

दिल्ली, पंजाब हमारी है, अब छत्तीसगढ़ की बारी है - राजा

आम आदमी पार्टी के गरियाबंद जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर ने कहा कि जब भी आम आदमी पार्टी जीत दर्ज करती है, सुनामी लहर की तरह करती है, जो एक नया इतिहास रचाता है। पंजाब की जीत दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल के कामों, दिल्ली मॉडल और पंजाब की जनता की जीत है। आम आदमी पार्टी पूरे देश में बहुत ही तेजी से उभर रही है और आने वाले समय में निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

आप जिला अध्यक्ष राजा ठाकुर के नेतृत्व में पंजाब कि जीत के खुशी में राजिम शहर में बाईक रैली के माध्यम से विजय जुलूस निकाली गई, जो श्यामाचरण चौक से सुंदरलाल शर्मा चौक, मंडी होते हुए वापस बस स्टैंड पहुंची। फटाका फोड़ कर, मिठाई बांट कर एक दूसरे को बधाई देते हुए जीत का जश्न मनाया। यहां आप पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रायपुर प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना हुए। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news