गरियाबंद

छग में भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म करने आप ने कसी कमर
15-Mar-2022 3:22 PM
छग में भ्रष्टाचार की राजनीति खत्म करने आप ने कसी कमर

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 15 मार्च।
छत्तीसगढ़ प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कमर कस ली। पार्टी को मजबूत करने आप नेता गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जोड़ रही है। इसी तारतम्य में सोमवार को अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठेलका बांधा में सदस्यता अभियान चलाया गया। आप नेता मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में चलाया गया सदस्यता अभियान में गांव के युवा बड़ी संख्या में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर मोहन चक्रधारी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनने वाली है। उन्होंने दिल्ली सरकार की तारिफ करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार हर मामले में आगे बढ़ी है। वहां की शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी के क्षेत्र में कई काम करते बेहतर सुविधा दी है। दिल्ली के विकास कार्यों को देखते हुए पड़ोसी राज्य पंजाब में भी अब आम आदमी पार्टीं पर जनता ने विश्वास करते हुए पूर्ण बहुमत दी है। दिल्ली की तरह पंजाब में भी सभी सुविधाएं बेहतर होगी। इसी प्रकार पार्टी अब छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करेगी।

 श्री चक्रधारी ने दिल्ली सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं और सुविधाओं को ग्रामवासियों के बीच रखा। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार रोजगार बाजार पोर्टल लांच, खेल सुविधाएं विकसित, वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाकर 2500 दी जा रही है, शिक्षा के क्षेत्र में हुए कार्य, खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने वाला राज्य सहित अनेक योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली मॉडल की तरह अब छत्तीसगढ़ को भी विकसित करना है। इसके लिए कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर सदस्यता अभियान चला रही है। जिसमें महिला पुरुष एवं युवक-युवती आम आदमी पार्टी से जुडऩे के लिए एक अलग ही उत्साह दिखाई दे रहा है। ग्राम ठेलका बांधा में बड़ी संख्या में ग्रामवासी पार्टी में जुटे।

 इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, नवापारा मंडल अध्यक्ष मस्तराम साहू, राज यादव, विधानसभा कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, अभनपुर मंडल अध्यक्ष नारायण पटेल, भोलाराम तारक, भारत तारक, नरेंद्र हरिया, रामेश्वर पटेल, अमन तारक, डागेश तारक, बहारु राम पटेल आदि उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news