गरियाबंद

द कश्मीर फाइल्स हिंदुओं के पीड़ा का छिपा हुआ सच-नेहरू
21-Mar-2022 4:37 PM
द कश्मीर फाइल्स हिंदुओं के पीड़ा का छिपा हुआ सच-नेहरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 21 मार्च।
भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरूलाल साहू ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म की तारीफ करते हुए कहा भारतीय इतिहास के 32 साल पहले के हिंदुओं के पीड़ा जो कब्र में दबाया हुआ था। जिनको डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने बेबाक तरीके से दुनिया के सामने पेश किया। भारत की एक भूमि कश्मीर जहां पर कश्मीरी पंडितों के साथ नरसंहार हुआ। कश्मीर में रह रहे हिंदुओं के साथ अप्राकृतिक एवं अन्याय कि एक सच है, जहां उनके जमीन छीन लिये गए, घर से बेघर हो गए, यहां तक उन लोगों को यह कह दिया गया कि वह अपनी लडक़ी, अपनी पत्नी को कश्मीरियों के हवाले करके चले जाएं।

आज फिल्मी जगत में एक राष्ट्रभक्त का सांहस हुआ जो 32 साल पुराने दर्द को लोगों के बीच रखें। उनके ऊपर आज ना जाने कितने आरोप-प्रत्यारोप एवं उनको डराया भी जा रहा है पर देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं पिक्चर का प्रमोशन करते हुए कपिल शर्मा जैसे गैर जिम्मेदार लोगों को उनकी औकात याद दिला दिया। देश के तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह ने इन लोगों को न्याय दिलाने के लिए मुहिम छेड़ दिया है।

भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री नेहरू लाल साहू ने छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नियत पर सवाल उठाते हुए कहा भूपेश जी को हिंदुओं की पीड़ा नजर नहीं आता। जिस फिल्म को देश दुनिया ने सराहा, जिनकी हकीकत देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गया। मुख्यमंत्री के उल जलुल जवाब ने एक बार फिर हिंदुओं के हृदय में घाव करने का काम किया है। श्री साहू ने लोगों से अपील करते हुए कहा भारत के प्रत्येक नागरिक को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए और अपने इतिहास जानना चाहिए जो कि इतिहास को दबाया गया छिपाया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news