गरियाबंद

12 सूत्रीय मांगों को ले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वन कर्मी
21-Mar-2022 6:01 PM
12 सूत्रीय मांगों को ले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर वन कर्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 21 मार्च। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ प्रांतीय आह्वान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला शाखा अध्यक्ष डोमार कश्यप के नेतृत्व में सोमवार से गरियाबंद वन काष्टागार  परिसर अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठ गये। उक्त हड़ताल में डिप्टी रेंजर, वन रक्षक, वन पाल, उप वन क्षेत्र पाल में शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के प्रमुख मांग जिसमें वनरक्षक का वेतनमान वर्ष 2003 से 3050 स्वीकृत किया जाए, वनरक्षक, चनपाल, उ.व. क्षेत्रपाल कर्मचारियों का वेतनमान मांग अनुसार किया जाए।

संघ द्वारा प्रस्तावित वेतनमान का लाभ दिया जाए, पुरानी पेंशन योजना लागू किया जाए।

छग राज्य गठन के पश्चात नया सेटअप पुनरीक्षण किया जाए। पद नाम, वर्दी के लिए संबोधित पद नाम एवं वर्दी एवं अन्य पहचान चिन्ह का निर्धारण किया जाए तथा वन कर्मचारियों को पौष्टिक आहार महाराष्ट्र सरकार की तरह रु. 5000 रु पौष्टिक आहार, वर्दी भत्ता दिया जाए। वनोपज संघ के कार्य हेतु 1 माह अतिरिक्त वेतन दिया।

काष्ठ वनोपज प्रदाय से कमी मात्रा की वसूली नीरस्त, राईटऑफ किया जाए। विभागीय पर्यटन स्थल में वन कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त वन कर्मचारियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जावे। वनपाल प्रशिक्षण अवधि 45 दिन किया जाए। वनपाल प्रशिक्षण केन्द्र कोनी (बिलासपुर) प्रारंभ किया जाए। भृत्य, वानिकी चौकीदार का समायोजन किया जाए।  दैनिक वेतन भोगी श्रमिको का नियमित किया जाए। 

उक्त प्रमुख मांगें को लेकर आज सोमवार से छत्तीसगढ़ संघ जिला शाखा गरियाबंद के जिला अध्यक्ष डोमार कश्यप, प्रांतीय आव्हान पर 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चैनीत- छत्तीसगढ़ संघ जिला गरियाबन्द के  वन कर्मचारी-अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए।

दिनेश पात्र, धनेश सिन्हा, दुर्गा प्रसाद दीक्षित, अशोक सिन्हा, मन्नन सिंह ठाकुर, मोहन यदु, जितेंद्र सिंह ठाकुर, जागेश्वर साहू, तोरण नाग, भोजराज राहुल राजपूत, तकेश्वर देवांगन प्रमुख मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news