गरियाबंद

आप की विजय यात्रा में शामिल हुए अभनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता
22-Mar-2022 4:25 PM
आप की विजय यात्रा में शामिल हुए अभनपुर क्षेत्र के कार्यकर्ता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 22 मार्च।
पंजाब में प्रचंड मतों से जीत दर्ज कर सरकार बनाने से उत्साहित आम आदमी पार्टी की निगाह अब छत्तीसगढ़ की सियासत पर टिक गई है। आप ने सोमवार दोपहर राजधानी रायपुर में ‘‘बदलबो छत्तीसगढ़’’ विजय यात्रा निकालकर आमजनों को कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। इस यात्रा में आम आदमी पार्टी के अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी भी सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान आप नेताओं ने कहा कि आम जनता का साथ मिला तो पंजाब की तरह आगामी विधानसभा में छत्तीसगढ़ में भी क्रांति आयेगा।

गौरतलब है कि शहर के साइंस कालेज मैदान से दिल्ली के मंत्री और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, विधायक संजीव झा, सह प्रभारी सुरेश कठैत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्तव में शुरू हुई बदलबो छत्तीसगढ़ विजय यात्रा में प्रदेशभर से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। यह यात्रा साइंस कालेज मैदान से निकलकर ईदगाह भाठा, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर मंदिर बूढ़ापारा में जाकर समाप्त हुई।

दिल्ली-पंजाब हमारी है छत्तीसगढ़ की बारी है - मोहन
यात्रा में शामिल हुए मोहन चक्रधारी ने कहा कि दिल्ली-पंजाब हमारी है छत्तीसगढ़ की बारी है। अब छत्तीसगढ़ में भी बदलाव की आंधी चलेगी। प्रदेश में जनता की बुनियादी जरूरते पुरी नहीं है। लोग भाजपा और कांग्रेस पार्टी से उब गई है। दिल्ली और पंजाब की तरह छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अब आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

इस यात्रा में अभनपुर विधानसभा मोहन चक्रधारी के अलावा गरियाबंद जिलाध्यक्ष राजा ठाकुर, अभनपुर उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष तुलसी साहू, नवापारा मंडल अध्यक्ष मस्तराम साहू, अभनपुर मंडल अध्यक्ष नारायण पटेल, राज यादव, खोमेश सिन्हा, नुनेश चक्रधारी, खोरपा युवा अध्यक्ष मनीष यादव, कैलाश निषाद, चोखेलाल निषाद, मानिक रामविशाल, विजय चक्रधारी, प्रवीण चक्रधारी सहित बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news