गरियाबंद

आज से श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन
22-Mar-2022 5:14 PM
आज से श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन

नवापारा-राजिम, 22 मार्च। प्रदेश भाजयुमो विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन के निवास दम्मानी कॉलोनी में 9 दिवसीय श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन आज से प्रारंभ होगा, जो 30 मार्च बुधवार तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से सायं 5 बजे तक चलेगा।

उक्त भागवत कथा का आयोजन देवांगन परिवार द्वारा अपनी स्वर्गीय माताश्री ईश्वरी देवांगन के स्मृति किया जा रहा है। भागवत कथा के मुख्य प्रवचनकर्ता पं. कालेश्वर प्रसाद  महाराज है। इस भक्तिमय आयोजन मे प्रथम दिवस पर पुराण कलश स्थापना, गौकरण कथा का आयोजन होगा।

द्वितीय दिवस पर नारद चरित्र, सुकदेव परीक्षित संवाद, तृतीय दिवस में सृष्टि रचना, वराह अवतार, चतुर्थ दिवस पर धु्रव चरित्र एवं प्रहलाद चरित्र, पंचम दिवस मे वामन अवतार, समुद्र मंथन एवं श्रीकृष्ण जन्म, छठम दिवस पर श्रीकृष्ण की बाल लीला एवं दही लूट माखन चोरी, सप्तम दिवस पर गोवर्धन लीला, कंस वध एवं रुखमणी विवाह, अष्टम दिवस मे सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, भागवत समाधान चढ़ोत्तरी व अंतिम दिवस में गीता प्रवचन, तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति एवं महाप्रसादी का आयोजन होगा।
इस भक्तिमय आयोजन के आयोजनकर्ता घनश्याम देवांगन, किशोर-शिल्पा देवांगन व वीरेंद्र शिखा देवांगन ने सभी नगरवासियो से इस भक्तिमय आयोजन मे जुटने की अपील की है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news