गरियाबंद

नगाड़ों के साथ होली मिलन
22-Mar-2022 5:22 PM
नगाड़ों के साथ होली मिलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 22 मार्च।
जय मां गायत्री जन कल्याण समिति छुरा के तत्वाधान में मां गायत्री शक्तिपीठ छुरा प्रांगण पर होली मिलन समारोह मनाया गया।
समारोह में अतिथि के रूप में वयोवृद्ध महेतरीन सेन, रमा यदु, राम बाई सिन्हा, वरिष्ठ संगीतकार चतुर सिंह दीवान, प्रभुलाल सिन्हा एवं वरिष्ठ लोकगीत गायक सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा मंचासीन थे। अतिथियों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ वेदमाता गायत्री, वीणापाणी मां सरस्वती एवं श्री राधाकृष्ण के छाया चित्र पर अक्षत गुलाल लगाकर दीप प्रज्वलन किया गया। वेद मंत्रों के साथ 33 कोटि देवी देवताओं का आह्वान किया गया।

समिति अध्यक्ष वरिष्ठ व्याख्याता के.के. साहू नेस्वागत प्रतिवेदन वाचन कर समिति निर्माण के उद्देश्यों को विस्तार से बताया। सेवानिवृत्त व्याख्याता के.आर. सिन्हा द्वारा होली पर्व की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।
आमंत्रित डंडा नर्तक दल द्वारा कुहकी के साथ पारंपरिक गीतों, भजनों द्वारा मनमोहक डंडा नृत्य प्रस्तुत किया गया। नर्तक दल द्वारा प्रमुख रुप से श्री कृष्ण जी की बाल लीला, कंस वध, असुर वध, कालिया नाग का मान मर्दन, सुदामा चरित्र, राधा कृष्ण के प्रेम, भक्ति को नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

डंडा के विभिन्न प्रकारों को गा_गाकर जनसमूह को नाचने पर मजबूर कर दिया। तत्पश्चात समिति के सदस्य ओमप्रकाश यादव, अर्जुन धनंजय सिन्हा एवं विनोद देवांगन द्वारा नगाड़ों की मधुर थाप के साथ फाग गीत गाया गया। गायत्री परिवार के परिजन सपरिवार इस समारोह का आनंद लेते हुए भाव विभोर हो गए। इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाने इंदौर से आए हुए संतजन सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि ऐसा गीत संगीत हमने कभी नहीं देखा था, हम अत्यंत आनंदित हुए।
डंडा नर्तक दल को श्रीफल, युग निर्माण पुस्तिका, अखंड ज्योति, मंत्र लेखन पुस्तिका और श्री राधाकृष्ण की छाया चित्र भेंट किया गया। सभी अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन शिक्षक अर्जुन धनंजय सिन्हा एवं आभार प्रदर्शन व्याख्याता केशव प्रसाद साहू द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में तिजऊ राम साहू, नरसिंग सोम, पुखराज सिंह ठाकुर, दिलीप यदु, कैलाश पटेल, फिरण सिंह ठाकुर, घनश्याम सिन्हा, श्रीमती दीपाली सारस्वत, सरस्वती सिन्हा, शोभा सारडा, मंजू अग्रवाल, रमा अग्रवाल, लक्ष्मी शाह, कल्याणी साहू,खिलेश्वरी सोम,दीपिका पटेल,खुशबूरानी ठाकुर,शारदा सिन्हा, घासीन साहूवसुंधरा साहू,ललिता साहू  हेमंत साहू,प्रभुलाल सिन्हा,का योगदान रहा। कार्यक्रम में विनोद देवांगन, पोषण वर्मा, मनहरण पटेल, हीरालाल साहू,खिलेन्र्द प्रताप साहू,जय पटेल,कुणाल ठाकुर, कृष्णा सिन्हा, नटेश्वर नायडू,अनामिका साहू,समाजसेवी शीतल ध्रुव, पुनीत ठाकुर,रूपनाथ बंजारे उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news