गरियाबंद

भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ कांकेर जिला प्रभारी बने बलदेव सिंह
22-Mar-2022 5:35 PM
भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ कांकेर जिला प्रभारी बने बलदेव सिंह

नवापारा-राजिम, 22 मार्च। भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ पदाधिकारी बलदेव सिंह हुंदल को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन प्रभारी पवन साय की अनुशंसा पर व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना ने व्यापारी प्रकोष्ठ कांकेर जिला प्रभारी बनाया गया है। श्री हुंदल वर्तमान में रायपुर संभाग के सह संयोजक का दायित्व भी निभा रहे हैं। लंबे अरसे से प्रदेश की राजनीति में अपना योगदान देने वाले श्री हुंदल को व्यापारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के द्वारा दी गई जिम्मेदारी से निश्चित ही भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में लिए गए निर्णय एवं नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार इस प्रकोष्ठ के माध्यम से किया जाना है।

श्री हुंदल ने बताया कि केंद्र के मोदी सरकार द्वारा व्यापारियों के हित में किए जा रहे हैं कार्य एवं नियमों का व्यापक प्रचार प्रसार उक्त प्रकोष्ठ के माध्यम से किया जाना है, जिससे मोदी सरकार के विकास नीति जन-जन तक पहुंचेगी। इस अवसर पर नवापारा, राजिम, छुरा, गरियाबंद, मैनपुर भाजपा मण्डल के पदाधिकारियों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए श्री हुन्दल को बधाई दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news