गरियाबंद

हिमांशु का नीट में चयन, भाजपा ने किया सम्मान
24-Mar-2022 5:54 PM
हिमांशु का नीट में चयन, भाजपा ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

राजिम, 24 मार्च। फिंगेश्वर के हिमांशु का नीट परीक्षा के माध्यम से एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में चयन हुआ है। चयन होने पर नगर पंचायत फिंगेश्वर, नगर साहू संघ फिंगेश्वर एवं भाजपा मंडल फिंगेश्वर के द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन कर हिमांशु साहू का अभिनंदन साल श्रीफल गुलदस्ता व प्रतीक चिन्ह भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।

जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्यारेलाल सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यादव, राजिम भक्तिन माता मंदिर समिति के संरक्षक और भाजपा नेता रामू राम साहू, जिला साहू संघ के संरक्षक कुंजन लाल साहू, नगर साहू संघ के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष भुवन लाल साहू, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक साहू संरक्षक विषय लाल साहू उपाध्यक्ष नोस राम साहू पूर्व मंत्री व संचालक किरण सोनी युवास नेता राजू साहू जिला भाजयुमो मंत्री प्रेमलाल ढोढर युवा नेता छविराम यादव जिला संयोजक कुंज बिहारी साहू छगन साहू  सचिव हीरामन साहू कोरबा हरा राम साहू विसह त साहू सहित अनेकों नागरिक एवं जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक पदाधिकारी गण उपस्थित रहकर हिमांशु साहू के  साथ-साथ उनके पिता राम भरोसा साहू तथा माता देव कुंवर साहू का शाल श्रीफल तथा गुलदस्ता भेंट कर अभिनंदन किया गया।

ज्ञात हो कि हिमांशु साहू ने नीट परीक्षा में 650 में से 556 अंक प्राप्त किया है तथा मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु चयन हुआ है अभिनंदन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने हिमांशु साहू को नगर व क्षेत्र का गौरव के साथ होनहार विद्यार्थी बताते हुए उनका सम्मान किया है। डॉक्टर प्यारे लाल सोनकर एवं जगदीश यादव रामू राम साहू और कुंदन लाल साहू भुवन लाल साहू अशोक साहू नोसराम साहू आदि अतिथियों ने हिमांशु साहू को होनहार मेहनतकश विद्यार्थी बताते हुए नगर क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाले बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दिया।

हिमांशु साहू राजिम विधानसभा क्षेत्र जिला गरियाबंद के वरिष्ठ भाजपा नेता रामू राम साहू तथा भाजपा किसान मोर्चा मंडल फिंगेश्वर के महामंत्री तथा नगर साहू संघ फिंगेश्वर के संरक्षक भुवन लाल साहू के भतीजा हैं। हिमांशु साहू के नीट में सफलता प्राप्ति पर उनके मित्र शुभचिंतक व्यापारी गण तथा अनेकों प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news