रायगढ़

रामचंद्र बने विप्र फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष
28-Mar-2022 3:15 PM
रामचंद्र बने विप्र फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष

रायगढ़, 28 मार्च। विप्र समाज की अंतरराष्ट्रीय संस्था विप्र फाउण्डेशन के उदयपुर नाथद्वारा राजस्थान के राष्ट्रीय सम्मेलन में जिले के रामचंद्र शर्मा को छत्तीसगढ़ विप्र फाउण्डेशन का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विप्र फाउण्डेशन के राष्ट्रीय महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान नियमानुसार दो वर्ष पश्चात् संगठन का पुर्नगठन किया जाना था जिसमें राष्ट्रीय संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, राष्ट्रीय संयोजक सुशील ओझा, श्याम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष विप्र चैंबर ऑफ कॉमर्स, पूर्व अध्यक्ष चरण शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों की सर्व सम्मति से जिले के नामचीन चेहरे रामचंद्र शर्मा को मनोनीत किया गया। रामचंद्र शर्मा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ साथ कचरू शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, चरण शर्मा राष्ट्रीय कार्यकरिणी, सोनाली शर्मा  राष्ट्रीय प्रभारी महिला प्रकोष्ठ पद पर, प्रदेश महामंत्री के रुप में रितेश शर्मा,  प्रदुम्न सारस्वत , सुनील शर्मा को मनोनीत किया गया है।

प्रदेश पदाधिकारियों और जिले के वरिष्ठ सलाहकार समिति के सदस्यों, जिला विप्र फाउण्डेशन के सभी सदस्यों , ब्राम्हण समाज के सभी सदस्यों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news