कोण्डागांव

गौरव अलंकरण में मिली राशि से मां शारदे की प्रतिमा निर्माण
03-Apr-2022 10:32 PM
गौरव अलंकरण में मिली राशि से मां शारदे की प्रतिमा निर्माण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 अप्रैल
। मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकृत शिक्षक हीरालाल चुरेंद्र द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा को ध्यान में रखकर गौरव अलंकरण में प्राप्त राशि से विद्या की देवी मां शारदे की प्रतिमा निर्माण कराकर डोंगरीपारा चिपावन्ड शाला परिसर में संस्था के सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक रामसाय मरकाम और गायत्री परिवार से पहुंचे सुकलाल मरकाम मनोहर मरकाम, गंगाधर सोरी, श्रीराम नेताम, रामलाल मरकाम, आनंद देवांगन द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान से हवन पूजन करते हुए प्राण प्रतिष्ठा किया गया।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच सूरज नेताम, पंच जानकी नेताम संकुल प्राचार्य चंद्रेश चतुर्वेदी प्रधानाध्यापिका, सावित्री कोर्राम संकुल समन्वयक खिलेंद्र नाग, सुरेश देवांगन, प्रधानाध्यापिका लावत्रे प्रधानाध्यापक बघेल, व्याख्याता मोहन बोगा, आलोक मेश्राम, भूतपूर्व सैनिक अधीक्षक चेतन वर्मा एसएमसी, अध्यक्ष चौतू राम पुजारी तिलकराम दिनेश संस्था के शिक्षक नीरज ठाकुर रूपेंद्र साहू, प्रियंका पटेल, गमला पुजारी, नवाचारी शिक्षण समूह इंद्रधनुष, शिक्षक शिवचरण साहू, जूधिष्ठिर साहू, लखमनी नेताम, नीलबती बच्चे पालक और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news