कोण्डागांव

केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला
07-Apr-2022 10:13 PM
केंद्रीय मंत्री का फूंका पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 7 अप्रैल।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के द्वारा दिए गए बयान के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने स्थानीय बस स्टैंड में उनका पुतला फूंका।

इस दौरान जिलाध्यक्ष झुमुक लाल दीवान ने कहा कि भूपेश बघेल के नेतृत्व में छ.ग. की कांग्रेस की सरकार छत्तीसगढ़ के किसान व जनता के हितों की रक्षा और उन्हें राहत पहुंचाने के लिए कृत संकल्पित है। छत्तीसगढ़ के किसानों को राहत पहुंचाने के लिए हर प्रयास कांग्रेस की भूपेश सरकार कर रही है किसी भी स्थिति में किसानों पर कर्जा नहीं रहने देगी।
 
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल के विवादित बयान की छ.ग. के किसानों को धान का समर्थन मूल्य 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल देने से राज्य बर्बाद हो जाएगा, पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की और कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा उजागर हुआ है। और यही वजह थी कि डॉ. रमन सिंह की सरकार में किसानों को धान का समर्थन मूल्य 21 सौ रुपए सहित 3 सौ रुपए धान का बोनस तक नहीं दिया किसानों का कर्जा माफ नहीं किया खाद के दाम बढ़ा दिए। भाजपा की कथनी और करनी में जमीन आसमान का फर्क है।

इस दौरान जब केंद्र में यूपीए की सरकार थी तो उन्होंने भाजपा शासित राज्यों के साथ कभी भेदभाव और सौतेला व्यवहार नहीं किया, उनकी मांगों के अनुरूप संसाधन मुहैया कराया गया था। जिसकी वजह से यूपीए के शासनकाल में लगभग सभी राज्य अपनी संसाधनों और सुविधाओं से फल फूल रहा था। मगर आज दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा शासित देश में कांग्रेस शासित राज्यों के साथ केंद्र की मोदी सरकार सौतेला व्यवहार करने पर आमदा है। और उनके मंत्री चुनावी आमसभा में झूठी और मनगढ़त बयान बाजी कर लोगों को दिन दिग्भ्रमित करने पर लगी हैं जिसका कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। और आगाह करती है कि कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा के मंत्री अपने कुंठित मानसिकता पर लगाम कसे अन्यथा और भारी विरोध का सामना करने तैयार रहे उनका ये बयान ना केवल छ.ग. के किसानों का अपमान है।

बल्कि उनके बयान ने मोदी सरकार की कथनी और करनी के फर्क को भी किसानों के समक्ष रख दिया है।

इस पुतला दहन कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष झुमुकलाल दीवान सहित प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश पोयम विधायक प्रतिनिधि बुधराम नेताम, जिला महामंत्री गीतेश गांधी, शहर अध्यक्ष तरुण गोलछा, तब्बसुम बानो, ब्लाक अध्यक्ष भरत देवांगन, कपिल चोपड़ा, जनपद उपाध्यक्ष मनोज सेठिया, सकुर खान, जिला मीडिया प्रभारी रितेश पटेल, आई पी श्रीवास, बसन्त सैमुल, जितेंद्र गुप्ता, जिला प्रवक्ता शिल्पा देवांगन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नंन्दू दीवान, पार्षद नीलाम्बर जाली, गीता गुप्ताएएम डी बघेल, मंशाराम बघेल, कल्पेश दीवान, हेमन्त भोयर, जागेश्वर मरकाम, बुधराम मरकाम व वरिष्ठ कांग्रेसी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news