कोण्डागांव
व्यापारियों को हुआ नुकसान
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोंडागांव, 21 अप्रैल। कोण्डागांव जिला के बयानार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मुंगवाल के ठोटीमड़ानार में आज बुढ़ी माता वार्षिक मड़ाई मेला का आयोजन किया गया। इस दौरान हुए बे मौसम बारिश से मेला आयोजन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। सभी अस्थाई दुकानों में रखा सामान बारिश के कारण भीगने से व्यापारी परेशान है।
चैत्र माह में जहां गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं बीते दो दिन से दोपहर बाद हो रही बारिश ने कोण्डागांव के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाया है। रविवार की दोपहर बाद कोण्डागांव नगर व आसपास के क्षेत्र में तेज हवाओं, गरज व चमक के साथ बारिश हुई है।
रविवार की दोपहर बाद कोण्डागांव नगर में एकाएक तेज हवाएं चलने लगी। जिसके बाद चमक और गरज के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाया। यही हाल शनिवार की दोपहर बाद भी कोण्डागांव में देखने के लिए मिला था। लगातार 2 दिन से इसी तरह के मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं बेदम पढ़ रहे गर्मी से परेशान किसान भी थोड़ी राहत की सास लिए हैं।