कोण्डागांव

कलेक्टर ने गौठानों का किया निरीक्षण, महिला समूहों ने बताई समस्याएं
11-Apr-2022 7:14 PM
कलेक्टर ने गौठानों का किया निरीक्षण, महिला समूहों ने बताई समस्याएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कोण्डागांव, 11 अप्रैल। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा व जिला पंचायत सीईओ प्रेमप्रकाश शर्मा ने फरसगांव विकासखण्ड के कुल्हाडग़ांव और भण्डारसिवनी गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।

सर्वप्रथम वे कुल्हाडग़ांव स्थित गोठान पहुंचे। जहां उन्होंने बाड़ी में सब्जी उत्पादन, बटेर पालन, कम्पोस्ट निर्माण और आजीविका गतिविधियों हेतु बनाए जा रहे शेडों के निर्माण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान उन्हें महिलाओं ने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों की सलाह पर गोठान में बायोफ्लॉक के माध्यम से मत्स्य उत्पादन यूनिट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि 10 हजार लीटर के टेंक में वैज्ञानिक विधि से 5 माह में पंकाज व तेलपिया मछलियों का उत्पादन कर 200 रूपए प्रति किग्रा की दर से 60 क्विंटल मछलियों का उत्पादन किया जा सकेगा। जिससे 1.2 लाख रूपयों की आय प्राप्त होगी।

इस अवसर पर उन्होंने बाड़ी में सही तकनीक से सब्जियों के उत्पादन न किए जाने पर स्थानीय आरएईओ को जल्द इसमें सुधार कराने के निर्देश दिए, साथ ही निर्देशित किया कि अब से जिले के सभी गोठानों में स्थानीय विभागीय अधिकारी विभाग से संबंधित आजीविका गतिविधियों हेतु जिम्मेदार होंगे व सभी गोठानों हेतु एक-एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गए हैं, जो गोठान की सभी गतिविधियों हेतु जिम्मेदार होंगे। गौठानों की उत्पादकता में कमी आने पर नोडल अधिकारी की जवाबदेही होगी।

इस दौरान उन्होंने गोठान में कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा सहयोग प्राप्त कर वैज्ञानिक विधि से फल, सब्जियों  और मत्स्य उत्पादन हेतु कहा। जहां गोठान समिति को कार्यरत तीनों समूहों की महिलाओं द्वारा कलेक्टर के समक्ष गोठान में पानी की अनुपलब्धता और विद्युत कनेक्शन के अभाव के संबंध में जानकारी दी गई।

इसके पश्चात वे भंडार सिवनी स्थित गोठान में पहुंचे। जहां गोठान की चार समूहों द्वारा बटेर पालन, मुर्गीपालनए, मशरूम उत्पादनए वर्मी कम्पोस्ट निर्माण गतिविधियों का संचालन किया जा रहा था। जहां कलेक्टर द्वारा कृषि विभाग, पशुधन विभाग व कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारियों को संयुक्त रूप से गोठान में कार्यरत महिलाओं को मशरूम उत्पादन, मत्स्यपालन, गौ पालन और बाड़ी विकास का प्रशिक्षण देकर गोठान की उत्पादकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

बिहान द्वारा मार्केट सर्वे एवं मांगपूर्ति के लिए दल का होगा गठन

कलेक्टर ने सभी गोठानों में उत्पादित सामग्रियों के विक्रय में आ रही समस्याओं को हल करने के लिए एनआरएलएम बिहान के सदस्यों के द्वारा विशेष तकनीकी दल के गठन हेतु निर्देश दिए। यह दल गोठानों में उत्पादित सामग्रियों के लिए जिले के बाजारों तथा जिले के बाहर भी बाजारों की तलाश का कार्य करेंगे।

इस दल का मुख्य कार्य उत्पादित सामग्रियों हेतु मांग उत्पन्न करना और उत्पादित मांग के अनुरूप आपूर्ति कराना होगा। जिससे गोठान समितियों को नुकसान से बचाया जा सकेगा व उत्पादों को अच्छा बाजार उपलब्ध होने से उचित दाम के साथ गोठान समूहों को नियमित भुगतान प्राप्त होने के साथ उन्हें प्रोत्साहन भी मिलेगा।

इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ सीमा ठाकुर, कार्यपालन अभियंता अरूण शर्मा, तकनीकी सहायक विरेन्द्र साहू सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news