गरियाबंद

जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर, झांकियों संग निकाली शोभायात्रा
12-Apr-2022 6:33 PM
 जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर, झांकियों संग निकाली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

गरियाबंद, 12 अप्रैल। हिन्दू रक्षा मंच द्वारा रामनवमी पर सिविल लाइन स्थित राम जानकी मंदिर से दोपहर 3 बजे भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें नगरवासियों सहित आसपास गांवों के ग्रामीण भी उत्साहित हो सहभागी बने।

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के दौरान भव्य भगवान श्रीराम की झांकियां, अखाड़ा एवं नगर भगवामय आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। गाजे बाजे एवं डीजे के साथ निकली भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा में हिंदू रक्षा मंच के सदस्यों के साथ शहर के सभी वर्ग के लोगों  भगवा वस्त्र पहनकर हाथों में भगवा ध्वज लहराते हुए  बढ़ चढ़ कर शोभायात्रा का हिस्सा बने।

आयोजक हिंदू रक्षा मंच के सदस्यों सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारी विगत एक महीने से की जा रही थी जिसके बाद रामनवमी पर्व पर धूमधाम से श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें एक से बढक़र एक झांकियां भी सजाई गईं।

झांकियों में राम भगवान की 15 फ़ीट की मूर्ति, भगवान श्रीराम, हनुमान, वनवासी राम, लक्ष्मण, सीता हनुमान सहित अश्वों पर भी झांकियां बनाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में अधिकांश लोग भगवा कुर्ता पहनकर भगवा दुपट्टा डाले नजर आए साथ ही सभी के माथे पर तिलक लगा हुआ था। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों में भी रामनवमी को लेकर उत्साह नजर आया।

नपा अध्यक्ष सहित नगरपालिका की टीम ने भक्तों का स्वागत किया। नपा अध्यक्ष की ओर से शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी।

दोपहर 12 बजते ही मंदिरों में मनाया रामजन्म

शोभायात्रा में सुरक्षा के मद्देनजऱ सुरक्षा को ले कर चाकचौबंध चौक चौराहे पर पुलिस रही तैनात, पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंध रही सुरक्षा का जि़म्मा एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक ने संभला था।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news