बस्तर

भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती
12-Apr-2022 9:21 PM
भाजपा अजा मोर्चा ने मनाई ज्योतिबा फुले की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 जगदलपुर, 12 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा नगर मंडल द्वारा समाज सुधारक  महात्मा  ज्योतिबा फुले की जयंती सोमवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मनाई गई। ज्ञात हो कि महात्मा ज्योतिबा फुले समाज सुधारक, लेखक, दार्शनिक,विचारक, क्रांतिकारी के साथ अनन्य प्रतिभाओं के धनी थे।

 भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मंडावी ने कहा कि ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रैल 1827 को हुआ था। महात्मा फुले के नाम से भी जाना जाता है। स्त्री शिक्षा और दलितों को शिक्षा का अधिकार दिलाने के अपने उद्देश्य में दोनों पति-पत्नी ने मिलकर कार्य किया। उन्होंने दलितों और महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए।

 नगर अध्यक्ष डीकेश नाग ने कहा कि भारतीय समाज में प्रचलित जाति व्यवस्था के घोर विरोधी थे। इन्होंने समाज के जाति आधारित विभाजन का सदैव विरोध किया। इन्होंने बाल विवाह का विरोध किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेंद्र पांडे, रामाश्रय सिंह, वेद प्रकाश पांडे,बाबुल नाग,शैलेंद्र भदोरिया, आशुतोष पाल, राकेश तिवारी, संग्राम सिंह राणा, शशि नाथ पाठक, रोशन झा, राजपाल कसेर,मनोज पटेल,विक्रम सिंह यादव, उमेश वानखेडे,शिरीष मिश्रा, सूरज मिश्रा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news