गरियाबंद

श्रीराम जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा
13-Apr-2022 3:12 PM
श्रीराम जन्मोत्सव पर निकाली भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 13 अप्रैल।
बजरंग अखाड़ा राजिम द्वारा श्रीराम के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा श्रीराम-जानकी मंदिर निषाद समाज डोभापारा से निकाली गई, जिसमें नगर के सभी समाज के लोगों ने सहभागिता की।
शोभायात्रा में बजरंग अखाड़ा के सदस्यों द्वारा हैरत अंगेज करतब विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा का नगर के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया एवं विभिन्न संगठनों द्वारा जलपान का व्यवस्था किया गया था। शोभायात्रा में विशेष रूप से पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, विधायक अमितेश शुक्ल, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय अपने अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, गायत्री परिवार, व्यापारी संघ, बेरोजगार संघ के सैकड़ों सदस्य भी शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के प्रति अगाध श्रद्धा देखने को मिली।

जगह-जगह पर माताओं बहनों के द्वारा भगवान श्रीराम की मूर्ति का पूजा आरती किया गया। पूरे नगर को भगवा झंडे से सजाया गया था तथा सुंदर लाल शर्मा चौक को विशेष रूप से सजाया गया था। सुरक्षा के मद्देनजर राजिम एसडीएम अविनाश भोई, तहसीलदार राजिम, थाना प्रभारी संतोष कुमार भुआर्य पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए।

इस अवसर पर बजरंग अखाड़ा के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार साहू, अनिल दुबे, हरीश सोनकर, मनीष दुबे, लालेश्वर यदु, पवन सोनी, विजय दुबे, सुनील देवांगन, बंटी सहिस, घनश्याम साहू, गोविंद दुबे, संदीप शर्मा, राघोबा महाडिक़, डॉ. रामकुमार साहू, राजू सोनकर, राजेंद्र गुप्ता, कमल सिन्हा, लाला साहू, अंजू नायक, अनिता यादव, पद्मा दुबे, मधु नथानी, खुशी साहू, सुनील तिवारी, रामकुमार गोस्वामी, लालू मेघवानी सहित सैकड़ों श्रीराम भक्त शामिल हुए। बजरंग अखाड़ा के संरक्षक महेश यादव ने प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वालों का एवं नगर के समस्त गणमान्य नागरिकों का आभार प्रकट किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news