गरियाबंद

श्रमजीवी पत्रकार संघ के अरविंद अवस्थी बने प्रदेश अध्यक्ष
01-May-2022 2:45 PM
श्रमजीवी पत्रकार संघ के अरविंद अवस्थी बने प्रदेश अध्यक्ष

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 मई। 
छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की त्रिवार्षिक आमसभा रायपुर में आयोजित की गई, जिसमे प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कोने-कोने से पत्रकारों ने भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान तत्कालीन अध्यक्ष रहे अरविंद अवस्थी प्रदेश अध्यक्ष पद पर पांचवी बार निर्विरोध निर्वाचित हुए।

वहीं प्रदेश महासचिव सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। जिसमें विश्व दीपक राई बिलासपुर महासचिव, अनिल पवार रायपुर कोषाध्यक्ष, हरबंश अरोरा बालोद, उपाध्यक्ष श्याम किशोर शर्मा राजिम, राजेश मिश्रा रायपुर, मोहन तिवारी रायपुर, अब्बास अली सारंगढ़, राजेश शुक्ला कांकेर, प्रदेश सलाहकार उपेंद्र तिवारी जांजगीर, फारुख मेमन गरियाबंद, मनोज मिश्र पिथौरा प्रदेश सचिव (कार्यालय) रेणु मिश्रा धरसींवा प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा कसडोल, विनोद शर्मा कोरिया, निर्मल सलूजा कवर्धा, प्रदेश सहसचिव राजेश रायचुरा धमतरी, अनिल मानिकपुरी राजनांदगांव, भूपेंद्र धर दीवान भाटापारा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष ताम्रकार दुर्ग, सुरेश अवस्थी कांकेर, सुधीर जैन जगदलपुर, संदीप झा नारायपुर शामिल है।
सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संघ के पत्रकारों और शुभचिंतकों ने बधाई दी है। वहीं संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी को निर्वाचित होने पर संभागीय उपाध्यक्ष डॉ. लीलाराम साहू ने गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news