गरियाबंद

श्रमिकों की श्रम शक्ति राष्ट्र की समृद्धि का प्रतीक है - रूपसिंग
01-May-2022 2:48 PM
श्रमिकों की श्रम शक्ति राष्ट्र की समृद्धि का प्रतीक है - रूपसिंग

राजिम, 1 मई । सामाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता रूपसिंग साहू ने जिले एवं प्रदेशवासियों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस देश के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले मजदूरों कामगारों और मेहनतकशों के लिए आज 1 मई का दिन खास है। क्योंकि राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सभी श्रमिकों को श्रमिक वर्ग समाज का अभिन्न और महत्वपूर्ण अंग है ।
और उन्हें सम्मान देना हम सभी का परम कर्तव्य है।
इसी के चलते हर वर्ष 1 मई को दुनिया भर में मजदूर दिवस मनाया जाता है। आज अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी कर्मठ श्रमिक भाइयों को उनके योगदान के लिए नमन करते हैं। यह दिन दुनिया के मजदूरों और श्रमिकों को समर्पित है। श्रमिकों की श्रम शक्ति राष्ट्र की समृद्धि का प्रतीक है अपने परिश्रम व दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अद्वितीय भूमिका निभाने वाले सभी श्रमिकों को सलाम करता हूं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news