गरियाबंद

छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस-भाजपा से त्रस्त, आप ही सही विकल्प- मोहन
01-May-2022 2:51 PM
छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस-भाजपा से त्रस्त, आप ही सही विकल्प- मोहन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 1 मई।
दिल्ली के बाद पंजाब में भारी जीत ने ना सिर्फ आम आदमी पार्टी की उम्मीदों को नया परवान दिया, बल्कि आम आदमी पार्टी को लेकर लोगों का क्रेज भी बढ़ गया है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी की सघन सदस्यता अभियान में लोग पार्टी से जुड़ ही नहीं रहे हैं बल्कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने की ठान लिया है। इसी कड़ी में शनिवार को आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी के नेतृत्व में शनिवार को सदस्यता अभियान चलाया गया।

यह सदस्यता अभियान नवापारा नगर के वार्ड क्र 1 में चलाया गया। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच अरविंद केजरीवाल व पार्टी की नीतियों को बता रहे हैं और लोग भी दिलखोलकर पार्टी की विचारधारा व पार्टी से जुड़ रहे हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं को पार्टी का सदस्य बनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के अध्यक्ष मोहन चक्रधारी ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। इसलिए पार्टी से अधिक से अधिक कार्यकर्ता जोडऩे का कार्य किया जा रहा है। श्री चक्रधारी ने दिल्ली मॉडल की जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेंशन, महिला सशक्तिकरण, बिजली आदि व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मोहन चक्रधारी ने कहा कि प्रदेश सहित अभनपुर विधानसभा में भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए आप ही सही विकल्प है। कहा कि पंजाब में आप की जीत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल की जीत है। आप में जुड़ते ही गोबरा नवापारा के युवाओ एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया। युवाओं ने दिल्ली बदलीस, पंजाब बदलीस अब बदलबो छत्तीसगढ़ के नारे लगाएं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष मोहन चक्रधारी, उपाध्यक्ष संजय विश्वकर्मा, गोबरा नवापारा ब्लाक अध्यक्ष मस्त राम, टीकम चंद साहू, सुकचंद साहू, कौशल साहू, संदीप साहू, बीछे साहू, रामेश्वर साहू, मनोज साहू, खेलावन साहू, पप्पू साहू, उरेंद्र साहू, गजानंद साहू उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news