गरियाबंद

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन पर कई आयोजन
01-May-2022 3:20 PM
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के जन्मदिन पर कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम, 1 मई।
भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने विविध कार्यक्रम आयोजन कर मनाया।
इस अवसर पर सुबह कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर बृजमोहन अग्रवाल के दीर्घायु जीवन की कामना के साथ क्षेत्र एवं प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर गोबरा नवापारा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के रायपुर जिला ग्रामीण संयोजक विजय गोयल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ श्याम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के रेशम सिंह हुंदल, इमरान सोलंकी, वरिष्ठ भाजपा नेता किशन सांखला, पार्षद गण प्रशन्न शर्मा, बॉबी चावला, ओम कुमारी -संजय साहू, परदेसी राम साहू, मायाराम साहू,योगेन्द्र कंसारी, रवि साहू, चुम्मन कडरा, के साथ सभी भाजपा पार्षद संजय बंगानी, मुकुंद मेश्राम, बल्लू-भूपेंद्र सोनी,मनीष देवांगन, दिनेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news