गरियाबंद

प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 2 को
01-May-2022 3:22 PM
प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 2 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा राजिम,  1 मई।
छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंग साहू, उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, महिला उपाध्यक्ष मोहन कुमारी साहू सहित अन्य पदाधिकारियों का सोमवार 2 मई को शपथ ग्रहण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम इंडोर स्टेडियम श्याम टॉकीज के बाजू बूढ़ा तालाब रायपुर में रखा गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं अध्यक्षता जयदत्त क्षीरसागर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री महाराष्ट्र शासन होंगे, वहीं अति विशिष्ट अतिथियों में रामलाल प्रसाद गुप्ता राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा नई दिल्ली, ताम्रध्वज साहू गृह एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, डॉ. सियाराम साहू राष्ट्रीय कार्यकारिणीअध्यक्ष, अरुण भस्मे राष्ट्रीय अपर महामंत्री, चुन्नीलाल साहू सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र, अरुण साव सांसद बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र, धनेंद्र साहू पूर्व मंत्री एवं विधायक अभनपुर क्षेत्र, मोतीलाल साहू राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, दीपक-ताराचंद साहू पूर्व अध्यक्ष हस्तशिल्प बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, संदीप साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ एवं अध्यक्ष तेलघानी विकास बोर्ड (राज्यमंत्री दर्जा) छत्तीसगढ़ शासन, राजेंद्र साहू वरिष्ठ समाजसेवी दुर्ग, दलेश्वर साहू विधायक एवं अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण छत्तीसगढ़, ममता साहू रा.अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, शकुंतला साहू संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल, रंजना-दीपेंद्र साहू विधायक धमतरी, छन्नी साहू विधायक दुर्ग, पुर्व मंत्री गण जागेश्वर साहू, रमशिला साहू, चंद्रशेखर साहू, मेघाराम साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक गण भोलाराम साहू, प्रीतम साहू, वीरेंद्र साहू, चैतराम साहू, अशोक साहू, तोखन साहू, डॉ. सियाराम साहू, लेख राम साहू, नंदकुमार साहू, चुन्नीलाल साहू, डॉ. खिलावन साहू, श्रीमती कुमारी-मदन साहू, सोमनाथ साहू पूर्व अध्यक्ष, सुखदेव सरस समाज सेवी, पूर्णा अर्जुन हिरवानी समाजसेवी एवं अन्य पदाधिकारी होंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिला तहसील एवं नगर परिक्षेत्र से साहू समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों पहुंचेंगे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news